• June 30, 2026

संजय दत्त ने शूटिंग के बाद अचानक क्यों छोड़ी ‘वेलकम 3’? डायरेक्टर अहमद खान अब बताई वजह

संजय दत्त ने शूटिंग के बाद अचानक क्यों छोड़ी ‘वेलकम 3’? डायरेक्टर अहमद खान अब बताई वजह
Share

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी और रवीना टंडन जैसे एक्टर्स से सजी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस कॉमेडी फिल्म को दर्शकों से बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी ये अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म के टीजर में दिखाई दिए 5 सेलेब्स फाइनल कट से पूरी तरह गायब हैं. इनमें संजय दत्त का नाम भी शामिल है. अब डायरेक्टर अहमद खान ने इसके पीछे की सच्चाई बताई है. 

संजय दत्त ने अचानक छोड़ी फिल्म
संजय दत्त के ‘वेलकम टू द जंगल’ छोड़ने को लेकर अलग-अलग वजहें सामने आई थीं. शुरुआत में कहा गया था कि उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से फिल्म से दूरी बनाई है. वहीं, बाद में ऐसी खबरें भी आईं कि स्क्रिप्ट और अपने किरदार को लेकर क्रिएटिव डिफरेंस के चलते उन्होंने फिल्म से अलग होने का फैसला किया. अब अहमद खान ने पहली बार असली वजह बताई है. 

ये भी पढ़ें- गौतमी कपूर को आधी को मिली थी पति राम कपूर के 17 मिनट के किसिंग सीन की खबर, गुस्से में किया था ये

हमने उनके साथ फिल्म का कुछ हिस्सा शूट भी किया था…
न्यूज 18 से बातचीत में अहमद खान ने कहा, ‘संजू बाबा को स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी और वो सच में फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे. फिल्म में उनके कई दोस्त थे, जैसे जग्गू दादा (जैकी श्रॉफ), अक्षय कुमार. वो बहुत उत्साहित थे. हमने उनके साथ फिल्म का कुछ हिस्सा शूट भी किया था, लेकिन उन्हें डेट्स की समस्या थी. उन्हें US जाना था. वो अपने इलाज के लिए वहां गए थे और मैं इतने सारे एक्टर्स की डेट्स नहीं बदल सकता था.’

संजय दत्त ने की मेकर्स की मदद
संजय दत्त सिर्फ फिल्म से बाहर ही नहीं हुए, बल्कि उन्होंने मेकर्स की मदद भी की. उन्होंने अपने रोल के लिए सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ का नाम सुझाया. इस बारे में बात करते हुए अहमद खान ने कहा, ‘उन्होंने बहुत अच्छे से सुनील शेट्टी को फोन किया और उनसे वो किरदार निभाने को कहा जो उन्हें निभाना था और जैकी श्रॉफ से वो रोल निभाने का अनुरोध किया जो सुनील शेट्टी को शुरू में निभाना था. उन्होंने अपनी गैर-मौजूदगी का समाधान निकाला. हम इसके लिए हमेशा बाबा के आभारी रहेंगे.’

‘वेलकम टू द जंगल’ के बारे में जानिए
‘वेलकम टू द जंगल’ एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ समेत करीब 30 दिग्गज सितारे नजर आए हैं. हालांकि, रिलीज के बाद फैंस ने एक बड़ी बात नोटिस की. फिल्म के टीजर में दिखाई दिए 5 सेलेब्स फाइनल कट से पूरी तरह गायब हैं. इस लिस्ट में संजय दत्त के अलावा मीका सिंह, शारिब हाशमी, राहुल देव और इनामुल्हक का नाम शामिल है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, ‘वेलकम 3’ ने दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

ये भी पढ़ें- Welcome to The Jungle के फैंस के लिए गुड न्यूज, मंगलवार को सस्ते में देख पाएंगे फिल्म, मिली इतनी भारी छूट



Source


Share

Related post

सुकेश चंद्रशेखर का दावा, जैकलीन संग उसके रिश्ते…

Share महाठग सुकेश चंद्रशेखर अक्सर जैकलीन फर्नांडिस को जेल से लैटर लिखे जाने को लेकर चर्चा में रहता…

Kunal Kohli Asks FDA’s Tukaram Mundhe To Raid…

Share News india Kunal Kohli Asks FDA’s Tukaram Mundhe To Raid Home Kitchens; Deepika Padukone Not In Brahmastra…
‘धक्के खाने पड़ेंगे, गालियां सुननी पड़ेंगी’, परेश रावल ने दोनों बेटों से क्यों कहा ऐसा?

‘धक्के खाने पड़ेंगे, गालियां सुननी पड़ेंगी’, परेश रावल…

Share एक्टर परेश रावल ने अपने टैलेंट और एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया.…