• July 31, 2026

टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना

टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
Share

महाराष्ट्र के नागपुर से एक दुखद मामला सामने आया है. एक रीजनल क्रकेट एसोसिएशन की टीम में नहीं चुने से हताश एक 17 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली. वह पिछले कई समय से खेल रही थी और मेहनत कर रही थी. उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पा रही थी, जिससे वह निराश थीं और कथित तौर पर गहरे मानसिक तनाव में आ गई थी. पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लड़की ने अपनी परेशानियों के बारे में लिखा है.

सुसाइड करने वाली लड़की का नाम अदिति मोरेश्वर चौकांडे है. NDTV की रिपोर्ट के अनुसार वह पिछले 2 सालों से कड़ी ट्रेनिंग कर रही थी लेकिन विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (VCA) टीम में नहीं चुने जाने से निराश थीं. वह कथित तौर पर गहरे मानसिक तनाव में आ गई थी. इस मामले की जांच बजाज नगर पुलिस कर रही है. कहा जा रहा है कि पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है. इसमें उसने लिखा है कि उसे क्या-क्या परेशानी हो रही थी और वह क्यों हताश थी.

पुलिस ने बताया कि अदितिमूल रूप से महाराष्ट्र के अकोला कि रहने वाली थी. वह पिछले 2 सालों से नागपुर में रह रही थीं और सुर्वे क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास कर रही थी. उनका भाई भी क्रिकेट खेलता है. अदिति का सपना था कि वो बड़ी क्रिकेटर बने. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं

आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. रिपोर्ट में बजाजनगर पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर चेतन चौहान के हवाले से बताया गया कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी.

यह भी पढ़ें- SL के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, देखें लिस्ट



Source


Share

Related post

पवनराजे निंबालकर मर्डर केस में CBI का बड़ा फैसला, बरी आदेश को हाई कोर्ट में देगी चुनौती

पवनराजे निंबालकर मर्डर केस में CBI का बड़ा…

Share कांग्रेस (I) के नेता पवनराजे निंबालकर हत्याकांड मामले में मुंबई की सेशंस कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया…
What Connects DDLJ, Chennai Express And PK? A Little Railway Station In Maharashtra

What Connects DDLJ, Chennai Express And PK? A…

Share Long before green screens and large-scale visual effects became common in filmmaking, Bollywood directors were finding cinematic…
पत्नी और तीन बच्चों को अपने साथ कार में किया बंद, पेट्रोल छिड़कर लगा ली आग

पत्नी और तीन बच्चों को अपने साथ कार…

Share केरल के वायनाड जिले से एक बेहद सनसनीख़ेज़ और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.…