• August 24, 2026

टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर, ड्रॉ के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में रखा कदम

टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर, ड्रॉ के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में रखा कदम
Share

2026 महिला हॉकी वर्ल्ड कप में रविवार (23 अगस्त) को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे चरण का मुकाबला खेला गया. आम्सटलवेन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में हुआ मुकाबला फुल टाइम में 0-0 के ड्रॉ पर समाप्त हुआ. यह मैच दोनों ही टीमों के लिए वर्चुअल क्वार्टर फाइनल था. ड्रॉ के साथ टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर हो गई. ऑस्ट्रेलिया ने ड्रॉ के साथ अगले राउंड यानी सेमीफाइनल में जगह बना ली.

अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर ड्रॉ के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में कदम कैसे रख दिया? मैच से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के पास बराबर 1-1 प्वाइंट था. पूल में आस्ट्रेलिया ने तीन गोल किए और पांच गंवाये थे, जबकि भारत ने दो गोल किए और चार गंवाये थे. औसत बराबर रहने के बाद गोल की गिनती में आस्ट्रेलिया एक गोल आगे था. यही कारण रहा कि ड्रॉ के बाद ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में जगह मिल गई. पूल E में ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने वाली दूसरी टीम बनी. इससे पहले नीदरलैंड्स ने अगले राउंड में जगह पक्की की थी.

पूरे मैच में दिखा संघर्ष

शुरू से लेकर आखिर तक दोनों ही टीमें गोल के लिए संघर्ष करती नजर आईं. भारत और ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी कॉर्नर भी मिले, लेकिन दोनों ही टीमें उसे भुना नहीं पाईं. भारत को हाफटाइम से ठीक पहले पेनल्टी कॉर्नर मिला. इसके लिए सलीमा आगे बढ़ी, लेकिन गेंद आस्ट्रेलियाई डिफेंडर के पैर से टकरा गई.

भारत भले ही गोल नहीं कर सका, लेकिन टीम की तरफ से शानदार डिफेंस देखने को मिला. गोलकीपर ने कई गोल बचाए, लेकिन इसका फायदा उन्हें नहीं हुआ. इससे टीम सेमीफाइनल में नहीं जा सकी. दूसरे चरण में टीम इंडिया कोई भी मैच नहीं जीत सकी. तीन में से दो मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए, जबकि एक मैच में टीम को हार मिली.

 

यह भी पढे़ं: सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड




Source


Share

Related post

India Vs Australia Live Score, Women’s Hockey World Cup 2026: Winner To Qualify For Semifinals

India Vs Australia Live Score, Women’s Hockey World…

Share India vs Australia, Women’s Hockey World Cup 2026 Live Score Updates: India are taking on Australia in…
‘Women Don’t Need To Prove Anything To Anyone’: Rahul Gandhi At Chhatron Ki Goonj Event In Pune

‘Women Don’t Need To Prove Anything To Anyone’:…

Share News india ‘Women Don’t Need To Prove Anything To Anyone’: Rahul Gandhi At Chhatron Ki Goonj Event…
शबनीम इस्माइल ने बनाया नया कीर्तिमान, वुमेंस T20 वर्ल्ड कप में 51 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज

शबनीम इस्माइल ने बनाया नया कीर्तिमान, वुमेंस T20…

Share शबनीम इस्माइल ने वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते…