• July 3, 2026

शबनीम इस्माइल ने बनाया नया कीर्तिमान, वुमेंस T20 वर्ल्ड कप में 51 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज

शबनीम इस्माइल ने बनाया नया कीर्तिमान, वुमेंस T20 वर्ल्ड कप में 51 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज
Share

शबनीम इस्माइल ने वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास अपने नाम कर लिया है. दक्षिण अफ्रीका की इस तेज गेंदबाज ने मुकाबले में 2 विकेट हासिल किए हैं और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं. शबनीम इस्माइल ने सबसे पहले एमी जोन्स को आउट कर वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में 50 विकेट पूरे किए हैं. इसके बाद उन्होंने एलिस कैप्सी का विकेट लेकर अपने कुल विकेटों की संख्या 51 तक पहुंचा दी है. इसके साथ ही उन्होंने वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

इतना ही नहीं, शबनीम इस्माइल अब मेंस और वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप को मिलाकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी बन गई हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड शाकिब अल हसन के नाम दर्ज था. बांग्लादेश के इस हरफनमौला खिलाड़ी ने मेंस टी20 वर्ल्ड कप में 50 विकेट हासिल किए हैं, जबकि शबनीम इस्माइल अब 51 विकेट के साथ उनसे आगे निकल गई हैं.

वुमेंस T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट

51 – शबनीम इस्माइल (दक्षिण अफ्रीका)*
48 – मेगन शुट्ट (ऑस्ट्रेलिया)
44 – एलिस पेरी (ऑस्ट्रेलिया)
41 – अन्या श्रबसोल (इंग्लैंड)
39 – मारिज़ैन कैप (दक्षिण अफ्रीका)

मेंस T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट

शाकिब अल हसन – 50
एडम जैंपा – 44
आदिल रशीद – 44
राशिद खान – 43
जसप्रीत बुमराह – 40

अगर दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले की बात करें तो टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. शानदार फॉर्म में चल रहीं डैनी वायट-हॉज सिर्फ 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं. इंग्लैंड ने 3.2 ओवर के अंदर 23 रन तक अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं. वहीं पावरप्ले खत्म होने तक टीम 6 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 35 रन ही बना सकी है. मुकाबले के शुरुआती चरण में दक्षिण अफ्रीका की टीम पूरी तरह हावी नजर आई है.



Source


Share

Related post

‘वही पुरानी कहानी’, एशिया कप ट्रॉफी विवाद पर…

Share एशिया कप में एक बार फिर ट्रॉफी का विवाद देखने को मिला. बीते रविवार (13 सितंबर) को…
टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर, ड्रॉ के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में रखा कदम

टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर, ड्रॉ के…

Share 2026 महिला हॉकी वर्ल्ड कप में रविवार (23 अगस्त) को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे चरण…
‘Women Don’t Need To Prove Anything To Anyone’: Rahul Gandhi At Chhatron Ki Goonj Event In Pune

‘Women Don’t Need To Prove Anything To Anyone’:…

Share News india ‘Women Don’t Need To Prove Anything To Anyone’: Rahul Gandhi At Chhatron Ki Goonj Event…