• August 22, 2026

‘पागल कर देते हो तुम लोग…’, प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी

‘पागल कर देते हो तुम लोग…’, प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
Share

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर पिछले दिनों अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थीं. एक्ट्रेस का बीते दिन ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें पैप्स ने उन्हें जिम के बाहर स्पॉट किया था. उस वायरल वीडियो को देखकर लोगों ने कयास लगाए थे कि वो तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं. ऐसे में अब करीना ने इस अफवाह पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की. इसमें उन्होंने एक फोटो शेयर की, जिसमें एक आदमी अपने फुलाए पेट को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहा है. इसमें ‘हम आपके हैं कौन’ का सॉन्ग ‘चॉकलट लाइम जूस’ एडिट किया. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, ‘हट ना बे.’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने हंसने वाली स्माइली डाला.

यह भी पढ़ें: तेलुगु फिल्म ‘इरुमुडी’ बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड

‘पागल कर देते हो तुम लोग…’

इसके साथ ही करीना कपूर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैप्स को रिएक्शन देते हुए नजर आती हैं. एक्ट्रेस को येलो शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में स्पॉट किया गया. वेन्यू से बाहर आने के बाद उन्हें पैप्स से बोलते हुए देखा गया, ‘पागल कर देते हो तुम लोग.’ एक्ट्रेस ने ये बात प्रेग्नेंसी रूमर्स पर दिया. हालांकि, आपको बता दें कि इसके पहले करीना की टीम उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी की खबर को नकार चुकी है और झूठा बताया था.

करीना की ननद ने भी दिया था रिएक्शन

इसके साथ ही करीना कपूर की ननद और सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने भी उनकी तीसरी शादी पर रिएक्शन दिया था. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, ‘गलत एंगल…लोग इतनी जल्दी किसी दूसरी ही बात का अंदाजा कैसे लगा लेते हैं. वो एयरपोर्ट से बहुत स्टाइलिश, क्लासी और स्लिम लग रही थीं, और आज जिम से भी वैसी ही दिखीं. बस इतनी सी बात है. मैं अपनी बहन को दूसरा बच्चा करने के लिए मना रही हूं… काश यह सच होता. यह कहने पर तो वह मेरी जान ही ले लेगी. खुद भी जियो और दूसरों को भी जीने दो. कुछ बातें पर्सनल ही रहनी चाहिए. अंदाजा लगाने की कोई जरूरत नहीं. प्यार और सम्मान के साथ.’

यह भी पढ़ें: काजल राघवानी ने निरहुआ-आम्रपाली पर लगाया सीन छीनने का आरोप, तो प्रोड्यूसर ने दी सफाई

बहरहाल, अगर करीना कपूर के वर्कफ्रंट के बारे में बात की जाए तो एक्ट्रेस मेघना गुलजार की अपकमिंग फिल्म ‘दायरा’ में नजर आने वाली हैं. इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल में हैं. फिल्म की रिलीज की बात करें तो इसे 18 सितंबर को दुनियाभर के थिएटर में रिलीज किया जाएगा.




Source


Share

Related post

‘Whattta performance’: Kareena Kapoor reviews ‘Michael’, heaps praise on Jaafar Jackson

‘Whattta performance’: Kareena Kapoor reviews ‘Michael’, heaps praise…

Share Michael Jackson’s much-talked-about biopic, simply titled ‘Michael’, has turned out to be one of the year’s major…
सैफ-करीना का इंटरफेरेंस था, ललित परिमू ने बताया क्यों फ्लॉप हुई थी ‘एजेंट विनोद’

सैफ-करीना का इंटरफेरेंस था, ललित परिमू ने बताया…

Share बॉलीवुड कपल सैफ अली खान और करीना कपूर की फिल्म ‘एजेंट विनोद’ एक बार फिर चर्चा में…
Saba Pataudi posts RARE wedding picture of Randhir Kapoor and Babita, wishes happy birthday – see post | Hindi Movie News – The Times of India

Saba Pataudi posts RARE wedding picture of Randhir…

Share Saba Pataudi shared a rare wedding photo of Randhir Kapoor and Babita, wishing him a happy birthday…