• September 16, 2026

वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट का एलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिला मौका

Share

BCCI ने एशियाई खेलों के लिए भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है. बुधवार (16 सितंबर) को बोर्ड ने एक रिलीज जारी कर रिप्लेसमेंट की जानकारी दी. साइड स्ट्रेन से जूझ रहे वरुण जापान के खिलाफ होने वाले इकलौते टी20 और एशियाई खेलों से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले स्पिन ऑलराउंडर विप्रज निगम को पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है. 

विप्रज आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं. 2025 में डीसी से जुड़े ऑलराउंडर ने गेंदबाजी में विकेट लेने और बल्लेबाजी में तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाने की काबीलियत दिखाई है. इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा, जिसके चलते उनके लिए टीम इंडिया के दरवाजे खुले. 

नितीश कुमार रेड्डी एशियन गेम्स के स्क्वॉड से रिलीज 

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को पहले 2026 एशियाई खेलों के लिए भारत की टी20 टीम का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन अब इसमें बदलाव हो गया है. बोर्ड की रिलीज में बताया गया कि नितीश को एशियन गेम्स की टीम से रिलीज कर दिया गया. ऑलराउंडर को 27 सितंबर से होने वाली वनडे सीरीज के लिए जारी हुई टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया है. 

बता दें कि जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारत की क्रिकेट टीम का कप्तान श्रेयस अय्यर को ही रखा गया है. पिछले एशियाई खेलों के लिए बीसीसीआई ने ‘बी’ टीम भेजी थी, लेकिन इस बार टीम में मुख्य खिलाड़ियों को ही मौका दिया गया है. पिछले सीजन में क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीता था. महिला टीम ने भी गोल्ड मेडल पर ही कब्जा किया था. 

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, खूंखार गेंदबाज को मिली जगह

2026 एशियाई खेलों के लिए टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, विप्रज निगम. 

 

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत कप्तान और सरफराज उपकप्तान, BCCI ने कर दिया 15 सदस्यीय टीम का एलान




Source


Share

Related post

Asian Games 2026: India’s full schedule today, September…

Share Harmanpreet Kaur-led Team India will face Japan (Image credit: BCCI Women) India will have another busy day…

Bombay HC seeks Centre’s stand on whether OCI…

Share Representational file image. Photo: Special Arrangement The Bombay High Court on Thursday (September 10, 2026) asked 12…

Big boost for India ahead of Afghanistan T20Is…

Share Nitish Kumar Reddy (Image: IANS) NEW DELHI: All-rounder Nitish Kumar Reddy has received the green signal from…