• September 19, 2026

ट्रंप की सांसद पर 3 स्टाफ के साथ संबंध का आरोप, क्या है पूरा मामला?

Share

अमेरिका की रिपब्लिकन सांसद लॉरेन बोबर्ट को लेकर शिकायत सामने आई है. अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की हाउस एथिक्स कमिटी में दायर शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बोबर्ट ने अपने 3 स्टाफ के साथ शारीरिक संबंध बनाए है. शिकायत में क्लेरिस नवारो, रेवेन फिनेगन और जेफरी स्मॉल के नाम शामिल हैं.

यह शिकायत अमेरिकन मकरैकर्स से जुड़े डेविड व्हीलर ने शपथ के तहत दाखिल की है. हालांकि, अभी यह केवल एक शिकायत है. हाउस एथिक्स कमिटी ने इन आरोपों को सही ठहराने वाला कोई निष्कर्ष सार्वजनिक नहीं किया है. बोबर्ट की ओर से भी इस शिकायत पर तत्काल कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

शिकायत में किन लोगों के नाम हैं?

शिकायत में सबसे प्रमुख नाम क्लेरिस नवारो का है. नवारो जनवरी 2021 से जनवरी 2025 तक बोबर्ट की डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर रही थीं. इससे पहले वह कोलोराडो हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के डिस्ट्रिक्ट 47 से 3 कार्यकाल तक स्टेट रिप्रेजेंटेटिव रह चुकी हैं. नवारो के बारे में शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बोबर्ट ने उन्हें एथिक्स शिकायत दर्ज नहीं कराने के बदले 2 लाख डॉलर दिए. नवारो ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है. उन्होंने कोलोराडो टाइम्स रिकॉर्डर से कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे, मानहानि करने वाले और बेतुके हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है. शिकायत में रेवेन फिनेगन का नाम भी है. वह फिलहाल बोबर्ट के डिस्ट्रिक्ट चीफ ऑफ स्टाफ हैं. तीसरे नाम जेफरी स्मॉल हैं, जो 2021 से 2025 तक बोबर्ट के चीफ ऑफ स्टाफ रह चुके हैं.

किन घटनाओं का हवाला दिया गया?

शिकायत में कोलोराडो टाइम्स रिकॉर्डर की अक्टूबर 2022 और जनवरी 2024 की दो रिपोर्टों का भी उल्लेख किया गया है. हालांकि, उस रिपोर्ट के अनुसार उन दोनों खबरों में बोबर्ट और उनके स्टाफ के बीच किसी अनुचित संबंध का आरोप नहीं लगाया गया था. अक्टूबर 2022 की रिपोर्ट में बोबर्ट की मार-ए-लागो यात्रा का जिक्र था, जिसमें उनके परिवार और दोस्तों के साथ नवारो भी मौजूद थीं. शिकायत में इन पुराने रिकॉर्ड को अपने दावों के समर्थन में इस्तेमाल किया गया है, लेकिन संबंधित खबरों में खुद कोई यौन संबंध होने की बात नहीं कही गई थी.

बोबर्ट पर पहले भी लगाए गए हैं आरोप

डेविड व्हीलर पहले भी लॉरेन बोबर्ट के खिलाफ राजनीतिक और व्यक्तिगत आरोप लगाते रहे हैं. 2022 में अमेरिकन मकरैकर्स ने बोबर्ट के खिलाफ अभियान चलाया था और उनके निजी जीवन को लेकर कई दावे किए थे. उस समय संगठन ने एक वेबसाइट भी शुरू की थी. इन पुराने दावों को लेकर बोबर्ट और व्हीलर के बीच कानूनी विवाद भी हुआ. अदालत के रिकॉर्ड के मुताबिक व्हीलर और अमेरिकन मकरैकर्स ने बोबर्ट के खिलाफ कई आरोप सार्वजनिक किए थे. बाद में व्हीलर और बोबर्ट से जुड़े मानहानि मामले में अदालत में कानूनी कार्यवाही हुई.



Source


Share

Related post

ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ, कहा-…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom यह सूची भौगोलिक कारणों से, कार्रवाई…

भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमेरिका? बिल…

Share अमेरिकी सांसद रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक में संशोधन के लिए प्रस्ताव दे रहे हैं. प्रतिनिधि…

जर्मनी के चुनावी नतीजों से हिली यूरोप की…

Share जर्मनी की राजनीति में दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद विचारधारा में बदलाव देखने को मिल रहा है,…