• October 4, 2026

‘दुनिया के लिए हीरो…’ नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को दिया स्वतंत्रता दिवस का न्योता

Share

अपनी बहादुरी को लेकर दुनिया भर में चर्चा बटोर रहे भारतीय कैप्टन स्मित मछार से इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर बात की है. उन्होंने शनिवार को फ्लाईदुबई के कैप्टन से बात करते हुए, उन्हें दुनिया का हीरो करार दिया है, साथ ही इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है. इसके अलावा पीएम मोदी को भी इस समारोह का निमंत्रण दिया है. 

नेतन्याहू ने फोन पर कैप्टन मछार से कहा है कि आप इजरायल, भारत और पूरी दुनिया के लिए हीरो हैं. मैं आपको इजरायल स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल जलाने के लिए आमंत्रित करता हूं. यह वह सर्वोच्च सम्मान है, जो इजरायल अपने स्वतंत्रता दिवस पर देता है. 

नेतन्याहू ने आगे कहा कि यह आमतौर पर इजरायल के नागरिकों के लिए होता है, लेकिन मुझे लगता है कि इस मामले में इजरायल के सभी नागरिक आपको अपना लेंगे. 

चलती फ्लाइट में हाईजैकिंग की कोशिश

घटना 30 सितंबर की है. जब दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई की फ्लाइट संख्या FZ1073 में एक अनोखी घटना घटी थी. ओमान के एक को पायलट जिनकी पहचान हमाम अल हम्ममी के तौर पर हुई है, ने कथित तौर पर प्लेन को क्रैश कराने की कोशिश में कैप्टन स्मित मछार पर कुल्हाड़ी से हमला किया था. इस हमले के दौरान हाईजैकिंग सिग्नल देने के दो मिनट के भीतर फ्लाइट 17 हजार फीट से ज्यादा नीचे आ गई थी. 

कैप्टन से पूछा नेतन्याहू ने पूरा घटनाक्रम

चर्चा के दौरान इजरायल के पीएम ने मछार से पूरी कहानी पूछी. कैप्टन ने बताया कि को पायलट नमाज पढ़ने के लिए गया था. मछार का ध्यान उसपर नहीं था. उन्हें सिर के पिछले हिस्से पर एक जोरदार चोट महसस हुई. उन्हे लगा कि शायद विमान कोई खराबी आ गई है. लेकिन बाद में एक के बाद एक चोटें लगती रही. तभी एहसास हुआ कि यह विमान की वजह से नहीं, बल्कि दूसरे व्यक्ति की वजह से हो रहा है, जो कॉकपिट में मेरे साथ था. मैंने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन शुरुआती चोट के चलते मुझे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था. 

कैप्टन ने बताया, उस समय मेरे अंदर आखिरी कोशिश की हिम्मत बची थी. मुझे लगा था कि मैंने ऐसा नहीं किया, तो मैं मर जाऊंगा. तभी मैंने पूरी ताकत लगा दी. दरवाजे की तरफ बढ़कर उसे खोल दिया. इसपर नेतन्याहू ने कहा कि सच कहूं तो आपकी हिम्मत और मुश्किल हालात में शांत रहकर सभी फैसला लेने की आपकी काबिलियत देखकर हैरान हूं. आपने बहुत से लोगों की जान बचाई है. मेरी और मेरी पत्नी की तरफ से अपनी पत्नी को शुभकामनाएं दीजिएगा. प्लीज जल्द ठीक हो जाइए. 



Source


Share

Related post

5 Indian seafarers safely rescued after Kuwait-flagged tanker…

Share (Representative image): The Indian nationals were aboard MT Kazimah III, which was hit while sailing through the…

‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’, फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर…

Share फ्लाईदुबई कॉकपिट की घटना पर इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्शन ऑर्डर देते हुए कहा है…

‘You’re public servants’: Bombay HC raps casual approach…

Share Government officials are “public servants, not masters”, Bombay HC has observed, questioning a “casual approach” by a…