• October 6, 2026

ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट

Share

इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच पहला अनाधिकारिक वनडे मंगलवार (06 अक्टूबर) को खेला गया. पुदुचेरी में हुए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 125 रन से एकतरफा जीत हासिल की. मैच में पहले बैटिंग करने वाली ऑस्ट्रेलिया 48.2 ओवर में 274 रन पर ऑलआउट हो गई. पहली पारी के बाद लगा भारत के लिए जीत आसान होगी. लेकिन, चेज के लिए उतरी टीम इंडिया 31.4 ओवर में 149 रन पर ही सिमट गई. 

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था. टीम ने पहले भारत को ठीक-ठाक लक्ष्य दिया, लेकिन दूसरी पारी में भारत की खराब बैटिंग के आगे यह टारगेट भी बहुत बड़ा बन गया. ऑस्ट्रेलिया के लिए नंबर चार पर उतरे नाथन मैकस्वीनी ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 135 गेंदों में 123 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके निकले. नंबर सात पर उतरे कप्तान विल सरदलैंड ने 2 चौके और 4 छक्के लगाकर 77 रन स्कोर किए. 

87 रन पर ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट गिर गए थे. इसके बाद लगा कि टीम का 150 के टोटल तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाएगा, लेकिन हुआ कुछ और ही. सदरलैंड और मैकस्वीनी ने छठे विकेट के लिए 141 (140 गेंद) रनों की साझेदारी करके टीम को 250 रनों का आंकड़ा पार कराने में मदद की. इस दौरान भारत के लिए सूर्यांश शेडगे ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. 

चेज में ताश के पत्तों की तरह बिखरी टीम इंडिया 

चेज के लिए उतरी टीम इंडिया शुरुआत से ही खस्ता हालत में नजर आई. 12 रन पर पहला विकेट गंवाने वाली टीम इंडिया के 58 रन पर 4 विकेट गिर गए थे. इसके बाद कुछ देर पारी संभली. लेकिन, 105 रन पर फिर से विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ. 105 रन पर पांचवां विकेट, 118 रन पर छठा विकेट और 138 रन पर सातवां विकेट गिरा. इसके बाद 149 रन पर टीम का 8वां, 9वां और 10वां विकेट गिरा. भारत के लिए रजत पाटीदार ने 53 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए माहली बियर्डमैन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. 

 

यह भी पढ़ें: 172 के चेज में श्रेयस अय्यर ने ठोका शतक, लखनऊ में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को धो डाला



Source


Share

Related post

‘I never dreamed of captaining RCB and lifting the trophy’: Rajat Patidar’s emotional confession

‘I never dreamed of captaining RCB and lifting…

Share BCCI President Mithun Manhas, left, and Secretary Devajit Saikia, right, hand over the tournament trophy to Rajat…
Rajat Patidar Creates History, Becomes 1st Captain In IPL To…

Rajat Patidar Creates History, Becomes 1st Captain In…

Share Last Updated:June 01, 2026, 00:01 IST Rajat Patidar, who led RCB to the IPL title in 2026,…
Rajat Patidar ahead of Shreyas Iyer? R Ashwin’s big endorsement for RCB skipper

Rajat Patidar ahead of Shreyas Iyer? R Ashwin’s…

Share R Ashwin’s big endorsement for RCB skipper Rajat Patidar (Image: X) Rajat Patidar produced one of the…