• October 7, 2026

लंच पर इंडिया गठबंधन में फूट? सपा को न बुलाने के दावे पर बोली कांग्रेस – ‘कल रात…’

Share

कांग्रेस अध्यक्ष के लंच में इंडिया गठबंधन के अहम सहयोगी सपा को न बुलाए जाने के दावों पर राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा है कि आज के लंच के लिए इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियों को न्योता दिया गया था. लेकिन लंच का फैसला कल देर रात लिया गया. इसकी जानकारी दी गई. इसलिए यह स्वभाविक था कि कुछ पार्टियां इसमें शामिल नहीं हो सकीं. 

उन्होंने आगे अपने बयान में कहा कि मीडिया के कुछ हिस्सों में इस पर बेवजह टिप्पणी की जा रही है. इंडिया और विपक्ष की अन्य पार्टियां एकजुट हैं. वोट चोरी, एसआईआर और परिसीमन के खिलाफ एकजुट होकर खड़ी हैं. 

वहीं, इससे पहले कार्ति चिदंबरम ने एबीपी न्यूज से कहा  था कि इसका जवाब आलाकमान ही दे पाएगा कि किसे किसे न्योता भेजा गया था, लेकिन सब एकजुट हैं. 

सपा सूत्रों ने किया था दावा- नहीं किया लंच पर इनवाइट
इधर जयराम रमेश की सफाई के बाद से पूरी स्थिति साफ हो गई है. बुधवार को नई दिल्ली के सागर रत्ना में इंडियन नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से आयोजित लंच में सपा के सांसद न दिखने के बाद से दावा किया जा रहा था कि उन्हें नहीं बुलाया. इसके बाद सियासी हलकों में इस पूरे घटनाक्रम को गठबंधन में फूट के तौर पर देखा जा रहा था. सपा सूत्रों ने दावा करते हुए कहा था कि कांग्रेस ने इस लंच के लिए आमंत्रित नहीं किया. 

आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, ‘100 केस हों, ये मेरे लिए…’



Source


Share

Related post

‘CEC changed Form 6 illegally, unilaterally’: Rahul Gandhi…

Share NEW DELHI: Leader of opposition in Lok Sabha Rahul Gandhi on Monday slammed chief election commissioner Gyanesh…

‘प्री SIR वोटर लिस्ट मांगें, EVM के बजाय…’,…

Share NDIA गठबंधन की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया को लेकर…

CM विजय के फैसले के विरोध में उतरे…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom महत्वपूर्ण मामलों की जानकारी जनता से…