• February 1, 2023

Watch: जॉर्जीना रोड्रिगेज की खूबसूरत वीडियो पर रोनाल्डो हुए मेस्सी की पत्नी ने किया रिएक्ट

Watch: जॉर्जीना रोड्रिगेज की खूबसूरत वीडियो पर रोनाल्डो हुए मेस्सी की पत्नी ने किया रिएक्ट
Share

Video: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के अल नासेर फुटबॉल क्लब से जुड़ने के बाद सुर्ख़ियों में हैं. दरअसल, चर्चा की वजह है उनका सऊदी अरब में लाइफस्टाइल. सऊदी अरब में रोनाल्डो अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज और बच्चों के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. 

अभी हाल में रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज ने अपने बच्चों की एक वीडियो पोस्ट की है. जो कि जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर लियोनेल मेस्सी की पत्नी एंटोनेला रोक्कुज़ो भी प्रतिक्रिया देने से खुद को नहीं रोक पाई. जॉर्जीना रोड्रिग्ज द्वारा अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किये गए वीडियो में देखा जा सकता है कि रोनाल्डो की छः वर्षीय बेटी बेला बेहद खूबसूरती से मुस्कुरा रही है. वहीं, रोनाल्डो का 5 वर्षीय बेटा मेटो बाथ टब में नहा रहा है. 

वायरल हो रही वीडियो में रोनाल्डो के बच्चे बेहद क्यूट लग रहे हैं. इस वीडियो पर पुर्तगाल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खुद भी रिएक्ट किया है. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड द्वारा पोस्ट की गई वीडियो पर दिल बनाकर कमेंट किया है. इसके साथ ही अर्जेंटीना के स्टार लियोनेल मेसी की पत्नी एंटोनेला रोक्कुजो ने भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने भी वीडियो पर लव रिएक्ट किया है. बता दें कि खुद एंटोनेला रोक्कुजो तीन बच्चों की मां हैं. 

गौरतलब है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज लिव इन पार्टनर हैं. दोनों की शादी नहीं हुई है. इसके बावजूद सऊदी अरब में दोनों साथ में लक्जरी लाइफ स्टाइल जी रहे हैं. जो चर्चा का विषय बना हुआ है. ऐसा इसलिए क्योंकि सऊदी के कानूनों के तहत अविवाहित जोड़े वहां एक साथ नहीं रह सकते हैं. 


बता दें कि रोनाल्डो 2016 में रियल मैड्रिड में रहने के दौरान जॉर्जिना रोड्रिग्ज से मिले थे और उनके दो बच्चे हैं, बेला और अलाना. रोनाल्डो के तीन और बच्चे भी हैं जिनका नाम क्रिस्टियानो जूनियर, ईवा और मेटो. जिनमें ईवा और मेटो जुड़वां हैं.

ये भी पढ़ें: इस देश में भरना पड़ता था कायरों को Tax, तब जाकर मिलती थी युद्ध में न जाने की छूट




Source


Share

Related post

‘Virat Kohli, call me!’: IShowSpeed’s wild cricket clip goes viral – Watch | Cricket News – The Times of India

‘Virat Kohli, call me!’: IShowSpeed’s wild cricket clip…

Share Darren Jason Watkins Jr and Virat Kohli Internet sensation IShowSpeed has once again taken social media by…
अमेरिका से दूसरे दौर की बातचीत के लिए राजी ईरान! पाकिस्तान अधिकारियों का बड़ा दावा

अमेरिका से दूसरे दौर की बातचीत के लिए…

Share Second Round Iran US Peace Talk: पाकिस्तान में ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता को लेकर…
TMC की पूर्व सांसद नुसरत जहां को ED ने भेजा समन, वोटिंग से एक दिन पहले पेश होने का आदेश

TMC की पूर्व सांसद नुसरत जहां को ED…

Share ED Summon TMC Former Mp Nusrat Jahan: TMC की पूर्व सांसद नुसरत जहाँ को राशन घोटाला मामले…