• March 15, 2026

गर्लफ्रेंड गौरी और Ex वाइफ रीना-किरण के संग आमिर ने किया बर्थडे सेलिब्रेट,वीडियो हुआ वायरल

गर्लफ्रेंड गौरी और Ex वाइफ रीना-किरण के संग आमिर ने किया बर्थडे सेलिब्रेट,वीडियो हुआ वायरल
Share

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने 14 मार्च को अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के संग बर्थडे सेलिब्रेट किया. हालांकि, उनके बर्थडे के मौके पर कोई ग्रैंड सेलिब्रेशन नहीं हुआ.

इस मौके पर एक्टर की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट, उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता और उनके दोनों बच्चे आइरा खान और जुनैद के साथ-साथ उनकी दूसरी एक्स वाइफ किरण राव और उनका बेटा आजाद राव खान  भी मौजूद थे. इस सेलिब्रेशन की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान भी अपनी वाइफ सफा बेग के साथ पहुंचे थे. सफा बेग को इस दौरान गौरी से बात करते हुए देखा गया. सफा ने लाइमलाइट बटोरने का मौका नहीं गंवाया, क्योंकि वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं.

इरफान खान ने शेयर किया सेलिब्रेशन का वीडियो

वायरल वीडियो में आमिर खान केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं, उनके परिवार के लोग और इरफान पठान उनको चियर करते हुए दिखे. एक्टर ने केक कट करने के बाद पहला टुकड़ा आजाद को खिलाया. उसके बाद उन्होंने गौरी और बेटी आइरा को केक खिलाया.

आमिर खान के बर्थडे सेलिब्रेशन की वीडियो को इरफान खान ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने वीडियो को शेयर करके एक्टर को बर्थडे की बधाई दी.  साथ ही उन्होंने मेंटल हेल्थ पर जागरूकता फैलाने वाले अगात्सु फाउंडेशन के लिए आइरा की भी तारीफ की.

इरफान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,’आमिर भाई को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आइरा खान को अगात्सु फाउंडेशन के जरिए मानसिक स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में जागरूकता और समर्थन फैलाने का काम करते हुए देखाना भी बहुत अच्छा लगा.’

इस सेलिब्रेशन की वीडियो को कुछ पैपराजी पेज पर भी शेयर किया गया है. वायरल हो रहे एक वीडियो में आमिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के संग घर से बाहर निकलते हुए दिखे. उसके कुछ देर बाद एक्टर की एक्स वाइफ रीना दत्ता को भी बेटे जुनैद के संग बाहर निकलते हुए देखा गया.

ये भी पढ़ें:-कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, सगाई के 5 महीने बाद चेहरा हुआ रिवील




Source


Share

Related post

Fatima Sana Shaikh recalls battling epileptic seizure during Dangal shoot: ‘Luckily Aamir Khan, Sanya Malhotra were there’ | Hindi Movie News – The Times of India

Fatima Sana Shaikh recalls battling epileptic seizure during…

Share Fatima Sana Shaikh has often spoken about living with epilepsy, hoping that sharing her experiences will help…
Aamir Khan’s family, partner Gauri Spratt, ex-wife Kiran Rao, children Ira and Junaid attend Happy Patel: Khatarnak Jasoos screening | Hindi Movie News – The Times of India

Aamir Khan’s family, partner Gauri Spratt, ex-wife Kiran…

Share The makers of the upcoming film Happy Patel: Khatarnak Jasoos hosted a star-studded special screening in Mumbai…
विर दास ने कैसे राजी किया आमिर खान को ‘हैप्पी पटेल’ बनाने के लिए, जानें पूरा किस्सा

विर दास ने कैसे राजी किया आमिर खान…

Share विर दास ने हाल ही में अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतर्नाक जासूस’ को लेकर आमिर…