• April 3, 2026

तनीषा के साथ Dhurandhar 2 देखने पहुंचीं 82 साल की तनुजा, बोलीं- ‘फिल्म का हीरो डायरेक्टर है’

तनीषा के साथ Dhurandhar 2 देखने पहुंचीं 82 साल की तनुजा, बोलीं- ‘फिल्म का हीरो डायरेक्टर है’
Share

बॉलीवुड में इन दिनों यदि किसी की बात हो रही है तो वो केवल ‘धुरंधर 2’ की. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचाकर रखा है. इस फिल्म की रिलीज को 15 दिन से भी ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अब तक भी हर कोई इसकी तारीफें कर रहा है. इसी बीच अब हाल ही में वेटरन एक्ट्रेस तनुजा ने भी ‘धुरंधर 2’ देखी और इस फिल्म की जमकर तारीफ की है. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

तनुजा ने देखी ‘धुरंधर 2’
काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने हाल ही में अपने ऑफिशियल x (ट्विटर) अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उनके साथ उनकी मां तनुजा भी नजर आ रही हैं. उन्होंने बताया कि वो अपनी मां को ‘धुरंधर 2’ दिखाने ले गई थीं. इस वीडियो में तनीषा अपनी मां तनुजा से पूछती हैं, ‘मम्मी बताओ आपका धुरंधर का एक्सपीरियंस कैसा रहा?’ बेटी के सवाल के जवाब पर तनुजा कहती हैं, ‘बेहतरीन, शानदार फिल्म है’. इसके बाद तनीषा ने पूछा कि ‘फिल्म का हीरो कौन है’, इस पर तनुजा ने बिना देर लगाए कहा, ‘द डायरेक्टर, 110%’.

रणवीर सिंह की भी तारीफ की
इसके बाद तनुजा ने इस वीडियो में रणवीर सिंह और अन्य कास्ट की भी तारीफ की. तनुजा ने कहा, ‘रणवीर ने भी बहुत शानदार काम किया है.सभी ने अच्छा काम किया है.’ आगे तनुजा ने कहा, ‘डायरेक्टर बहुत शानदार हैं. वो एक अच्छे निर्देशक हैं, बेहतरीन. फिल्म को बहुत अच्छे से साथ में लाया गया है, वैसे फिल्म थोड़ी लंबी है. इसके बावजूद भी फिल्म कहीं से बोरिंग नहीं नजर आती है.’ इसके बाद तनीषा ने भी फिल्म और फिल्म से जुड़े हर एक मेंबर की तारीफ की है.  तो वहीं रणवीर की परफॉर्मेंस को भी आउटस्टैंडिंग बताया है.

बता दें कि ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने रिलीज के 15 दिनों में ही इंडिया में 900 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. तो वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म का कलेक्शन 1500 करोड़ होने वाला है. इस फिल्म को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं और इसकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. इस फिल्म की ऐसी आंधी चली है कि बाकी सभी आगामी फिल्मों ने अपने कदम पीछे हटा लिए हैं.




Source


Share

Related post

‘Dhurandhar: The Revenge’ woos international audiences; called ‘The best Indian movie of the year’

‘Dhurandhar: The Revenge’ woos international audiences; called ‘The…

Share ‘Dhurandhar: The Revenge’ is continuing its successful run beyond cinemas, with the film now winning over international…
जापान में रिलीज होगी रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’, क्या तोड़ पाएगी ‘आरआरआर’ का रिकॉर्ड?

जापान में रिलीज होगी रणवीर सिंह की फिल्म…

Share बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे…
19वें दिन पहले पार्ट से पिछड़ गई ‘धुरंधर 2’, इतने करोड़ का रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में अंतर

19वें दिन पहले पार्ट से पिछड़ गई ‘धुरंधर…

Share रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर गर्दे उड़ा रही है. फिल्म ने 1000 करोड़…