• October 1, 2023

अफगान दूतावास ने भारत में बंद किया अपना कामकाज, कहा- तालिबान सरकार से नहीं मिल रहा समर्थन

अफगान दूतावास ने भारत में बंद किया अपना कामकाज, कहा- तालिबान सरकार से नहीं मिल रहा समर्थन
Share

Afghanistan Embassy Closed India Operation: भारत में अफगान दूतावास ने तालिबान शासन की ओर से “संसाधनों की कमी” और “अफगानिस्तान के हितों को पूरा करने में विफलता” का हवाला देते हुए भारत में अपने संचालन को बंद कर दिया.

दूतावास ने कहा कि कुछ वाणिज्य दूतावास हैं जो तालिबानी सरकार के निर्देश और फंड पर काम करते हैं, वे वैध नहीं हैं और न ही वे चुनी हुई सरकार के मकसद के मुताबिक काम कर रहे हैं, बल्कि एक “अवैध शासन” (तालिबानी सरकार) के हितों का ख्याल रखते हैं. गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान शासन स्थापित होने के बावजूद भारत में अफगागिस्तान की पुरानी सरकार के राजनयिक और दूतावास काम कर रहे थे.

‘ये फैसला बेहद खेदजनक’

रविवार की सुबह अफगान दूतावास ने बयान में कहा, यह गहरे दुख, अफसोस और निराशा के साथ बताना पड़ रहा है कि नई दिल्ली में अफगानिस्तान के दूतावास ने अपने संचालन को बंद करने का फैसला किया है. दूतावास ने कहा, “यह फैसला बेहद खेदजनक है,अफगानिस्तान और भारत के बीच ऐतिहासिक संबंधों और दीर्घकालिक साझेदारी को ध्यान में रखते हुए फैसले पर विचार करते हुए लिया गया है. 

अफगानी दूतावास ने कहा कि विएना कन्वेन्शन कुटनीतिक संबंध (1961) के अनुछेद 45 के मुताबिक दूतावास की सारी संपत्ति उस देश को दे दी जाएगी जिसमें दूतावास काम कर रहा हो. दूतावास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, ”हम भारत सरकार से गुजारिश करते हैं कि वह पहले सौंपे गए आधिकारिक नोट की चार बातों का ख्याल रखें और उसपर गौर करे.

बयान में क्या कहा गया?

बयान में कहा गया, “अफगानिस्तान का दूतावास कुछ वाणिज्य दूतावासों की गतिविधियों के बारे में एक स्पष्ट बयान देना चाहता है. यह हमारा दृढ़ विश्वास है कि इन वाणिज्य दूतावासों की ओर से की गई कोई भी कार्रवाई एक वैध या निर्वाचित सरकार के मकसदों को पूरा नहीं करती है.” बयान में कहा गया, ”अफगानी राजदूत और दूतावास के राजनयिकों ने पिछले 22 सालों में अफगानिस्तान को उनकी मदद के लिए भारत के लोगों और भारत सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त करता है.”

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तान में हाफिज सईद के बेटे के हत्या की खबर! 4 दिन से है लापता, ISI भी ढूंढने में नाकामयाब




Source


Share

Related post

ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा

ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड…

Share अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि…
Tinted Car, Dark Room, No Handshake: Inside Iran President’s Secret Meeting With Supreme Leader Mojtaba Khamenei

Tinted Car, Dark Room, No Handshake: Inside Iran…

Share News world Tinted Car, Dark Room, No Handshake: Inside Iran President’s Secret Meeting With Supreme Leader Mojtaba…
Trump’s Closest Gulf Allies Are Frustrated With His Iran War Strategy: What Does This Mean

Trump’s Closest Gulf Allies Are Frustrated With His…

Share Last Updated:August 02, 2026, 22:16 IST Gulf allies have asked United States for additional air-defence interceptors and…