• July 6, 2026

वैभव सूर्यवंशी के बाद ये 4 खिलाड़ी करेंगे टीम इंडिया के लिए डेब्यू, BCCI ने जिम्बाब्वे सीरीज में

वैभव सूर्यवंशी के बाद ये 4 खिलाड़ी करेंगे टीम इंडिया के लिए डेब्यू, BCCI ने जिम्बाब्वे सीरीज में
Share

भारतीय क्रिकेट टीम अभी इंग्लैंड टूर पर है, जहां दोनों टीमों की पांच मैचों की टी20 सीरीज जारी है. इसके बाद टीम इंडिया को जिम्बाब्वे दौरे पर जाना है, जहां उसे तीन टी20 मैच खेलने हैं. सोमवार को BCCI ने जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है. स्क्वाड देख सब लोग चौंक उठे हैं, क्योंकि उसमें संजू सैमसन (Sanju Samson Dropped) का नाम दूर-दूर तक नहीं है. मगर इसी बीच बीसीसीआई ने चार खिलाड़ियों को टी20 डेब्यू का अवसर प्रदान किया है.

4 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू

दरअसल BCCI ने विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और हर्ष दुबे को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया है. प्रभसिमरन सिंह की बात करें तो वो भारत की एशियन गेम्स 2023 की टीम का हिस्सा था, लेकिन एक भी मैच नहीं खेल पाए थे. वहीं बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया है, लेकिन अब जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू भी कर सकते हैं.

दूसरी ओर तेज गेंदबाज अशोक शर्मा और यश ठाकुर पहली बार टीम इंडिया में चुने गए हैं. अशोक शर्मा IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए खेले, लेकिन उससे पहले वो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे. उन्होंने 10 मैचों में 22 विकेट चटकाए थे. दूसरी ओर यश ठाकुर आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेले, जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मिलकर 16 मैचों में 37 विकेट चटकाए थे.

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर).

यह भी पढ़ें:

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, संजू सैमसन बाहर; मयंक यादव की वापसी; अनकैप्ड खिलाड़ियों भी मौका

BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी



Source


Share

Related post

India Sends Strong Squad To BWF World Junior…

Share Last Updated:September 21, 2026, 23:48 IST India sends an 18-member badminton squad to the BWF World Junior…

इन 3 ‘प्लेयर्स बैटल’ पर रहेगी सबकी नजर,…

Share वैभव सूर्यवंशी आज भारत में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेंगे, जो अफगानिस्तान के साथ दिल्ली में…

Watch: जीत के जश्न में खूब नाचे वैभव…

Share दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल ड्रा होने के साथ ईस्ट जोन चैंपियन बन गई, जिन्होंने साउथ जोन…