• May 26, 2024

राहा को स्टोरी सुनाती दिखीं मॉम आलिया भट्ट, शेयर की बेहद प्यारी तस्वीर

राहा को स्टोरी सुनाती दिखीं मॉम आलिया भट्ट, शेयर की बेहद प्यारी तस्वीर
Share

Alia Bhatt Raha Kapoor Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिटनेस और लुक को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी है. जो तेजी से वायरल हो रही हैं. इस तस्वीर में आलिया ने अपनी क्यूट डॉल राहा की झलक दिखाई है.

आलिया ने शेयर की राहा संग क्यूट फोटो

आलिया भट्ट ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. जोकि बहुत ही अडोरेबल है. इस फोटो में आलिया एक किताब पढ़ रही हैं और नन्ही राहा अपनी म़ॉम की गोद में बैठी हुई हैं. तस्वीर में आलिया एक बुक पढ़ रही हैं, जिसका नाम बेबी बी काइंड है. फोटो को शेयर करते हुए आलिया ने इसके कैप्शन में भी ‘बेबी बी काइंड’ लिखा है.


फैंस ने बरसाया आलिया और राहा पर प्यार

राहा कपूर इस नई झलक को देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं और आलिया की पोस्ट पर बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं. कुछ ही देर में पोस्ट पर हैं. कुछ ही देर में आलिया की इस पोस्ट पर एक लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. एक यूजर ने आलिया और राहा की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘राहा और उसकी क्यूट मॉमी’ .दूसरे ने लिखा ‘ये आज की इंटरनेट की क्यूटेस्ट फोटो है’.  इसके अलावा एक और ने लिखा, ‘ दो बच्चे पढ़ रहे हैं’

इस फिल्म में नजर आई थीं आलिया भट्ट

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट को आखिरी बार फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था. जिसमें वो रणवीर सिंह के साथ इश्क लड़ाती नजर आई थीं. फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी अहम किरदार में थे.

बताते चलें कि आलिया भट्ट ने बी-टाउन के हैंडसम हंक रणबीर कपूर से शादी की है. दोनों ने काफी वक्त की डेटिंग के बाद एक-दूजे संग ब्याह किया था. अब ये कपल एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स हैं. जिसका नाम उन्होंने राहा कपूर रखा है.

ये भी पढ़ें-

जब बेडरूम में लड़के साथ पकड़ी गई थीं Janhvi Kapoor, गुस्से से बौखलाए पिता बोनी कपूर ने दे डाली ये सजा

 




Source


Share

Related post

Rakul Preet Singh opens up on the ‘complexity’ that drew her to playing Shurpanakha in Nitesh Tiwari’s ‘Ramayana’: ‘History often remembers her for one moment, but there is so much more to her story’

Rakul Preet Singh opens up on the ‘complexity’…

Share Rakul Preet Singh opens up on the complexity that drew her to playing Shurpanakha in Nitesh Tiwari’s…
‘100% ऑस्कर मिलेगा…’, टीवी के कृष्ण ने ‘रामायण’ को लेकर किया प्रिडिक्शन

‘100% ऑस्कर मिलेगा…’, टीवी के कृष्ण ने ‘रामायण’…

Share Nitesh Bhardwaj On Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और…
रणबीर की ‘रामायण’ में किसने निभाया है ‘भगवान विष्णु’ का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस

रणबीर की ‘रामायण’ में किसने निभाया है ‘भगवान…

Share  नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के ट्रेलर को 30 जुलाई को रिलीज कर दिया गया है. रणबीर कपूर…