• February 4, 2025

‘लवयापा’ से क्लैश, फिर भी ‘बैडएस रविकुमार’ करेगी तगड़ी ओपनिंग, जानें कलेक्शन

‘लवयापा’ से क्लैश, फिर भी ‘बैडएस रविकुमार’ करेगी तगड़ी ओपनिंग, जानें कलेक्शन
Share

Badass Ravikumar Box Office Day 1 Prediction: हिमेश रेशमिया स्टारर फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ काफी चर्चा में हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इसे लेकर फैंस में एक्साइटमेंट देखी जा रही है. फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. ‘बैडएस रविकुमार’ का सामना बॉक्स ऑफिस पर ‘लवयापा’ से होने जा रहा है. इसके बावजूद फिल्म अच्छी ओपनिंग कर सकती है.

मेकर्स ने अभी ‘बैडएस रविकुमार’ की एडवांस बुकिंग शुरू नहीं की है. हालांकि फिल्म के पहले दिन का प्रीडिक्टिड डेटा सामने आ गया है. कई रिपोर्ट्स की मानें तो हिमेश रेशमिया की फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ को शिकस्त दे देगी. 


पहले दिन कितना कमाएगी ‘बैडएस रविकुमार’?
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ‘बैडएस रविकुमार’ बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 4 से 5 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है. जबकि 7 फरवरी को ही रिलीज हो रही ‘लवयापा’ का ओपनिंग कलेक्शन 1 से 1.5 करोड़ रुपए में ही सिमटकर रह जाएगा. यानी ‘बैडएस रविकुमार’ बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ‘लवयापा’ से ज्यादा कमाई करेगी.

‘बैडएस रविकुमार’ की स्टार कास्ट
‘बैडएस रविकुमार’ एक एक्शन कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है जिसे कीथ गोम्स ने हिमेश रेशमिया मेलोडीज के बैनर तले डायरेक्ट किया है. फिल्म में हिमेश रेशमिया, प्रभु देवा, मनीष वाधवा, कीर्ति कुल्हारी, संजय मिश्रा, सनी लियोनी और सौरभ सचदेवा अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. बजट की बात करें तो कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 20 करोड़ की लागत से बनी है.

‘लवयापा’ के बारे में
‘लवयापा’ की बात करें तो ‘बैडएस रविकुमार’ के साथ पर्दे पर आ रही इस फिल्म को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद खान और खुशी कपूर लीड रोल में नजर आएंगे. इसके अलावा आशूतोष राणा और कीकू शारदा फिल्म में अहम रोल अदा करते नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: Chhaava Box Office Day 1 Prediction: विक्की कौशल के करियर की बेस्ट ओपनर बनेगी ‘छावा’, पहले दिन छापेगी करोड़ों नोट




Source


Share

Related post

क्रिस्टोफर नोलन, टॉम हॉलैंड और मैट डेमन ने लिया देसी चाय का मजा, तस्वीरें वायरल

क्रिस्टोफर नोलन, टॉम हॉलैंड और मैट डेमन ने…

Share हॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन की मच-अवेटेड फिल्म ‘द ओडिसी’ का इंडियन प्रीमियर शनिवार को मुंबई…
खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर

खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर…

Share बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 1’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में…
3 घंटे तक हिरासत, जबरन माफीनामा और प्रताड़ना के आरोप में लक्ष्मी प्रिया समेत 3 पर FIR

3 घंटे तक हिरासत, जबरन माफीनामा और प्रताड़ना…

Share अभिनेत्री अंसीबा हसन को त्रिपुनिथुरा महिला प्रकोष्ठ में गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में रखने और परेशान करने…