• August 30, 2026

PM मोदी ने ताशकंद में लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि, ‘ऐसे महान राजनेता जो…’

Share

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • प्रधानमंत्री मोदी ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति संग एक पेड़ लगाया।
  • उन्होंने ताशकंद में लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • पूर्व प्रधानमंत्री की विरासत, सादगी और अटूट समर्पण को सराहा गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताशकंद में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहा कि हम उन्हें एक ऐसे महान नेता के रूप में याद करते हैं, जिनका देश के लिए अटूट समर्पण आज भी हर पीढ़ी को प्रेरणा देता है.

उज्बेकिस्तान के दो दिवसीय राजकीय दौरे के दूसरे दिन रविवार (30 अगस्त, 2026) को पीएम नरेंद्र मोदी सेंट्रल ताशकंद के शास्त्री स्ट्रीट के ग्रीन पार्क एरिया में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री के स्मारक स्थल पर पहुंचे, जहां पहुंचकर उन्होंने पूर्व पीएम की प्रतिमा के आगे पुष्पांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक तस्वीर भी शेयर की.

बता दें कि पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री की स्मृति और शांति की विरासत का सम्मान करने के लिए ताशकंद की स्थानीय सरकार की तरफ से सेंट्रल ताशकंद के एक सड़क का नाम शास्त्री स्ट्रीट रखा गया था और उनकी कांस्य की प्रतिमा भी स्थापित की गई थी. 

शास्त्री जी का नारा आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है- MEA 

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘पीएम मोदी ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादूर शास्त्री की विरासत को नमन किया. उनका जीवन सादगी, साहस और देश के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक था. उनका कालजयी नारा जय जवान, जय किसान आज भी देश की कई पीढ़ियों को प्रेरित करता है.’ 

एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत पीएम मोदी ने लगाया पेड़

पूर्व भारतीय पीएम लाल बहादूर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के साथ मिलकर राष्ट्रपति भवन के बगीचे में भारत के ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल और उज्बेकिस्तान के ‘यासिल मैकन ग्रीन एफर्ट्स’ पहल के तहत एक पेड़ लगाया.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह कदम भारत और उज्बेकिस्तान की तरफ से एक शुद्ध, हरियाली से भरा और टिकाऊ भविष्य की दिशा में उठाए जाने वाले साझा प्रतिबद्धताओं को दर्शाता है. 

यह भी पढ़ेंः शुद्धिकरण विवाद: राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत, जातिवादी टिप्पणी का आरोप



Source


Share

Related post

Senior journalist Payal Mehta passes away at age…

Share Condolences poured in from across the political spectrum following the passing away of senior journalist Payal Mehta.…

Macroeconomics Of PM Modi’s Birthday: How Sept 17…

Share News india Macroeconomics Of PM Modi’s Birthday: How Sept 17 Comes As Annual Infra & Welfare Booster…

बीजेपी में संगठनात्मक भूमिका से देश की कमान…

Share प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को 76 साल के हो गए हैं. उनका जन्मदिन एक…