• October 11, 2026

CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान

Share

सीजेआई सूर्यकांत ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य को 12 अक्टूबर सोमवार को उनसे मिलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. विपक्षी नेताओं ने कथित चुनावी अनियमितताओं, एसआईआर प्रक्रिया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात का अनुरोध किया था.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने इंडिया ब्लॉक के नेताओं की उस मांग को ठुकरा दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी बात रखने के लिए मीटिंग का अनुरोध किया था. उन्होंने उन्हें ईमेल के जरिए भेजे गए जवाब में इस फैसले की वजहें बताई हैं.

इससे पहले राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए ऐलान किया था कि कल दिल्ली में देश के युवा शांतिपूर्ण विरोध के लिए सड़कों पर उतरा. उनके दिलों में नफरत या गुस्सा नहीं, मोहब्बत थी. लेकिन उन्हें पुलिस और बीजेपी के गुंडों दोनों ने पीटा था. ऐसा भारत हम नहीं चाहते हैं. इसके अलावा सोमवार 12 अक्टूबर को हम भारतीय होने के नाते सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे. पार्टी, महिला-पुरुष, जाति, समुदाय और राज्य की हर दीवार से ऊपर उठकर हम सब एक साथ चलेंगे. 

राहुल ने की मांग- एसआईआर पर रोक लगे

राहुल ने कहा था कि देश का युवा, तमाम विपक्षी दल, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले, भारत के संविधान के साथ खड़े सभी लोग हमारे साथ चलेंगे. हम देश की ओर से मुख्य न्यायाधीश को एक ज्ञापन सौंपेंगे. हमारी मांग है – वोट चोरी बंद हो, SIR पर रोक लगे और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें.

राहुल ने कहा है कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजित डोभाल और मोहन भागवत भारत की आवाज को दबा नहीं सकते. ये कायर हमें डरा नहीं सकते. इन्हें पीछे हटना ही होगा. हम सब साथ चलेंगे – मोहब्बत, भाईचारे और देशभक्ति के साथ. डरो मत. कल पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा.

योगेंद्र यादव ने की मार्च में आने की अपील
योगेंद्र यादव ने पोस्ट करते हुए कहा, ‘घंटी बजाने चलेंगे. सोमवार को देशभर के युवा, जन आंदोलनों के साथी और INDIA गठबंधन के नेता सुप्रीम कोर्ट से न्याय की गुहार लगाने निकलेंगे. उन्होंने अपने वीडियो में लोगों से अपील की है.’

CJP का पोस्ट- दिल्ली पुलिस से करेंगे तारीख तय करने की मांग

सीजेपी ने देर रात पोस्ट करते हुए कहा है कि कल सुबह 10 बजे आशुतोष रांका, सौरव दास, और रत्ना सिंह 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे संसद मार्ग पुलिस स्टेशन जाएंगे.

वे जंतर-मंतर पर हमारे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए तारीख तय करने की मांग करेंगे. दिल्ली पुलिस हमें 24 घंटे के अंदर तारीख दे सकती है. वरना हम खुद अपने विरोध प्रदर्शन की घोषणा करेंगे. 

 



Source


Share

Related post

CJI Kant Declines To Meet Rahul Gandhi Ahead…

Share News india CJI Kant Declines To Meet Rahul Gandhi Ahead Of INDIA Bloc’s Protest March To Supreme…

Rahul Gandhi’s claim that President Murmu accepted ‘vote…

Share Rahul Gandhi along with several other opposition MPs met President of India. NEW DELHI: Congress leader Rahul…

‘विरोध का हक है, पर…’ आकाशवाणी में राहुल…

Share मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग बढ़ती जा रही है. देशभर में उनके खिलाफ…