• February 8, 2026

आयशा खान ने पीरियड्स में शूट किया था धुरंधर का ‘शरारत’ सॉन्ग, बोलीं- मैं रोने लगी थी

आयशा खान ने पीरियड्स में शूट किया था धुरंधर का ‘शरारत’ सॉन्ग, बोलीं- मैं रोने लगी थी
Share

आदित्य धर की ‘धुरंधर’ को फैंस ने भर-भरकर प्यार दिया. इस फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अर्जुन लीड रोल में थे. फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स थे. इस फिल्म की स्टोरीलाइन से लेकर गाने तक सभी कुछ छा गए थे. फिल्म का गाना ‘शरारत’ भी चर्चा में रहा. 

इस गाने में आयशा खान और क्रिस्टल डीसूजा ने डांस किया. वहीं गाने को जसलीन स्कैंडल और मधुबंती बागची ने गाया था. गाना चार्ट बस्टर पर टॉप पर रहा था. अब आयशा खान ने इस गाने को लेकर बात की है.

पीरियड्स में शूट किया था शरारात-आयशा खान

आयशा ने पिंकविला से बातचीत में कहा, ‘ये दो दिन का शूट था. ये बहुत हेक्टिक था. मेरे पीरियड्स आए हुए थे. और उस वक्त आप अपना बेस्ट नहीं लग रहे होते हो. क्योंकि आपको ब्लोटिंग हो रही होती है. आप अपने बेस्ट में नहीं होते हो. काश मैं अपने बेस्ट में होती. 2 दिन के लिए ये बहुत काम था. किसी ने पूछा कि सेट पर कैसा था लेकिन हमें पता ही नहीं था कि हो क्या रहा है. सेट पर कौन कौन था.’

आगे उन्होंने कहा, ‘तभी गौरव सर ने कहा कि वो भी सेट पर थे और मैं ऐसे थी कि आप भी थे? क्योंकि मेरे और क्रिस्टल के पास बिल्कुल भी समय नहीं था. उन दो दिनों में वेडिंग सीक्वेंस भी शूट होना था. हमें बहुत कुछ करना था. बिल्कुल समय नहीं था. हम बहुत थके थे और इतना डांस करने के बाद हमारी हड्डियां दर्द कर रही थीं. मैं बहुत इमोशनल भी थी क्योंकि मेरे पीरियड्स भी चल रहे थे. मैं कंट्रोल नहीं कर पाई और रोने लगी. ये खुशी के आंसू थे.’

क्रिस्टल के बारे में बात करते हुए आयशा ने कहा, ‘मैंने और क्रिस्टल ने साथ में अच्छा समय बिताया. वो सीनियर हैं मेरी और उन्होंने बहुत काम किया है. जब मुझे पता चला कि हम दोनों साथ में हैं एक गाने में तो मुझे लगा कि सीनियर के नखरे होंगे. लेकिन क्रिस्टल स्वीटहार्ट हैं.’



Source


Share

Related post

आदित्य धर ने रणवीर सिंह को बताया ‘भाई’, ‘धुरंधर’ का BTS शेयर कर विश किया बर्थडे

आदित्य धर ने रणवीर सिंह को बताया ‘भाई’,…

Share Aditya Dhar Birthday Wishes to Ranveer Singh: रणवीर सिंह आज 41 साल के हो गए हैं. इस…
जापान में रिलीज होगी रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’, क्या तोड़ पाएगी ‘आरआरआर’ का रिकॉर्ड?

जापान में रिलीज होगी रणवीर सिंह की फिल्म…

Share बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे…
‘Dhurandhar 2’ singer Jasmine Sandlas reveals Premanand Maharaj’s words that are tattooed in her brain: ‘I felt seen that day’ | – The Times of India

‘Dhurandhar 2’ singer Jasmine Sandlas reveals Premanand Maharaj’s…

Share Singer Jasmine Sandlas reached a new level of popularity after lending her voice to tracks in ‘Dhurandhar’…