• September 3, 2023

कमाई में गदर 2 को कड़ी टक्कर दे रही है आयुष्मान खुराना की फिल्म, जानें संडे का कलेक्शन

कमाई में गदर 2 को कड़ी टक्कर दे रही है आयुष्मान खुराना की फिल्म, जानें संडे का कलेक्शन
Share

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की खुशी का इस वक्त कोई ठिकाना नहीं है. एक्टर की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने  सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर जोरदार टक्कर दी है. फिल्म में आयुष्मान का काम दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. इसका सबूत ये है कि फिल्म ने संडे के दिन शानदार कलेक्शन किया है. नीचे जानिए कितना है ये आकंड़ा.

24वें दिन ड्रीम गर्ल 2 ने किया इतना कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार आय़ुष्मान खुराना की दमदार एक्टिंग ने लोगों को लुभाते हुए 24वें दिन 8 करोड़ की बंपर कमाई कर ली है. जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 86.06 करोड़ हो गई है. जिसके बाद ये माना जा रहा है कि ये फिल्म बहुत जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. बता दें फिल्म में आयुष्मान खुराना पूजा बनकर लटके झटके दिखा रहे हैं. जिसको उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.


ये है फिल्म के सभी दिनों का कलेक्शन

‘ड्रीम गर्ल 2’ ने पहले दिन 10.69 करोड़, दूसरे दिन 14.02 करोड़, तीसरे दिन 16 करोड़, चौथे दिन 5.42 करोड़, पांचवे दिन 5.87 करोड़, छठे दिन 7.5 करोड़, सातवें दिन 7.5 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की थी. हालांकि रिलीज के आठवें दिन इसके आंकड़ों में काफी कमी देखी गई थी. फिल्म ने सिर्फ 4.7 करोड़ ही कमाए थे. लेकिन अब एक बार फिर फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिल रहा है.  

आयुष्मान के अलावा फिल्म में नजर आ रहे ये स्टार्स

बताते चलें कि इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा अनन्या पांडे और परेश रावल भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. तीनों का काम दर्शक खूब सराह रहे हैं. ये फिल्म आयुष्मान खुराना और नुसरत भरुचा की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ की ही सीक्वेल है.

ये भी पढ़ें-

Gadar 2 Party Inside Photos: सलमान का हाथ थामे दिखे धर्मेंद्र..तो सनी ने लगाया तब्बू को गले, ‘गदर 2’ की सक्सेस पार्टी में सितारों ने मचाया धमाल

 

 




Source


Share

Related post

आमिर खान के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं

आमिर खान के बयान पर राखी सावंत का…

Share बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’ कही जाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत एक बार फिर अपने बयानों को लेकर…
‘वेलकम 3’ के लिए कैसे साथ आए अक्षय कुमार और रवीना टंडन? डायरेक्टर अहमद खान ने खोला राज

‘वेलकम 3’ के लिए कैसे साथ आए अक्षय…

Share अहमद खान की स्टार-स्टडेड एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही…
खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर

खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर…

Share बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 1’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में…