• April 4, 2026

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का इंतजार हुआ लंबा, अब इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का इंतजार हुआ लंबा, अब इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज
Share

बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल फिल्मों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. इसी बीच इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ की चर्चा फिर से शुरू हो गई है, जिसका पहला पार्ट आज भी लोगों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है. हालांकि लंबे समय से इस फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अब बड़ी खबर सामने आई है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है, जिससे इसकी चर्चा फिर तेज हो गई है. मेकर्स ने फिल्म को 2026 के इंडिपेंडेंस डे वीकेंड पर रिलीज करने का फैसला लिया है. पहले इसे 3 अप्रैल को रिलीज करने की प्लानिंग थी, लेकिन शूटिंग पूरी नहीं होने के कारण तारीख आगे बढ़ा दी गई है. बताया जा रहा है कि फिल्म अभी भी शूटिंग फेज में है और बचा हुआ काम अप्रैल तक पूरा हो सकता है. इसके बाद करीब दो महीने पोस्ट-प्रोडक्शन में लगेंगे. शूटिंग के दौरान इमरान हाशमी को चोट लगी थी, जिस वजह से काम में थोड़ी देरी हुई, लेकिन अब फिल्म धीरे-धीरे पूरी हो रही है.

दर्शकों की पुरानी यादें होंगी ताजा

बता दें, ये फिल्म एक म्यूजिकल और इमोशनल लव स्टोरी है, जिसमें इमरान हाशमी के साथ दिशा पटानी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं, जिसमें इमरान एक बार फिर ‘शिवम’ के किरदार में नजर आएंगे. 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ को ‘कल्ट’ फिल्मों में गिना जाता है. इसकी कहानी और गाने आज भी लोगों को याद हैं. यही वजह है कि इसके सीक्वल को लेकर फैंस के बीच बहुत एक्साइटमेंट है. खास बात ये है कि फिल्म के पुराने गानों में से दो गानों को नए अंदाज में फिर से पेश किया जाएगा, जिससे फिल्म से जुड़ी पुरानी यादें फिर से ताजा हो जाएंगी.




Source


Share

Related post

Govinda thanks Diljit Dosanjh for calling him ‘legendary’;…

Share Govinda thanks Diljit Dosanjh for calling him ‘legendary’; says, ‘Maine kaha tha ki ye ek din world-level…

‘कानून से ऊपर कोई भी नहीं…’, राष्ट्रपति की…

Share महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने फिल्मी सितारों को हानिकारक प्रोडक्ट्स के विज्ञापन को लेकर एक बार…

Ranveer Singh seeks Lord Ganesha’s blessings at Lalbaugcha…

Share Ranveer Singh seeks Lord Ganesha’s blessings at Lalbaugcha Raja as he gears up to become a father…