• December 7, 2025

अपनी पुरानी IPL टीम के मालिक पर भड़के कोच गौतम गंभीर, दे डाली हद में रहने की सलाह! जानिए क्यों

अपनी पुरानी IPL टीम के मालिक पर भड़के कोच गौतम गंभीर, दे डाली हद में रहने की सलाह! जानिए क्यों
Share


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में हेड कोच गौतम गंभीर खुद आए, इस दौरान उनका अग्रेसिव रूप भी देखने को मिला. वह आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल के एक पोस्ट को लेकर इतने नाराज दिखे कि उन्हें सलाह दी कि आप हमारे काम के बीच में न पड़ें जब हम आपके डोमेन में नहीं आते. लेकिन आखिर दिल्ली टीम के को-ओनर ने ऐसा क्या कहा था? जिस पर गंभीर को गुस्सा आया.

गौतम गंभीर ने क्या कहा?

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “ऐसे भी लोगों ने चीजें बोलीं, जिनका क्रिकेट से कोई लेना देना नहीं है. एक आईपीएल के मालिक ने भी लिखा कि स्प्लिट कोचिंग (अलग अलग फॉर्मेट में अलग कोच) के बारे में, तो ये हैरानी की बात है. लोगों को अपने डोमेन में रहना बहुत जरुरी है, क्योंकि हम किसी के डोमेन में नहीं जाते तो उन्हें भी हमारे डोमेन में आने का कोई अधिकार नहीं है.”

पार्थ जिंदल ने गौतम गंभीर के बारे में क्या बोला था?

गौतम गंभीर ने दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनका ये बयान उन्ही के लिए माना जा रहा है क्योंकि पार्थ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज हार के बाद स्प्लिट कोचिंग को लेकर एक पोस्ट किया था.

पार्थ जिंदल ने दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद एक पोस्ट करते हुए लिखा था, “करीब भी नहीं, घर पर बहुत बुरी हार हुई. याद नहीं कि आखिरी बार हमारी टीम घर पर इतनी कमजोर कब दिखी थी! ऐसा तब होता है जब रेड बॉल स्पेशलिस्ट को नहीं चुना जाता. यह टीम रेड बॉल फॉर्मेट में हमारे पास मौजूद गहरी ताकत को बिल्कुल भी नहीं दिखाती. अब समय आ गया है कि भारत टेस्ट क्रिकेट के लिए एक स्पेशलिस्ट रेड बॉल कोच रखे.”




Source


Share

Related post

IPL 2026: Hat-trick of losses for CSK as RCB run riot in Bengaluru | Cricket News – The Times of India

IPL 2026: Hat-trick of losses for CSK as…

Share NEW DELHI: Defending champions Royal Challengers Bengaluru continued their dream run in IPL 2026 with a commanding…
आज लखनऊ और हैदराबाद की टक्कर, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग इलेवन, जानें मैच प्रिडिक्शन

आज लखनऊ और हैदराबाद की टक्कर, ऐसी हो…

Share SRH vs LSG Pitch Report: IPL 2026 टूर्नामेंट का 10वां मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर…
The ‘Arun effect’ on LSG bowling

The ‘Arun effect’ on LSG bowling

Share LSG captain Rishabh Pant trains on the eve of the IPL match against SRH in Hyderabad. |…