• April 5, 2026

आज लखनऊ और हैदराबाद की टक्कर, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग इलेवन, जानें मैच प्रिडिक्शन

आज लखनऊ और हैदराबाद की टक्कर, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग इलेवन, जानें मैच प्रिडिक्शन
Share

SRH vs LSG Pitch Report: IPL 2026 टूर्नामेंट का 10वां मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. LSG की टीम अपना पहला मैच हारकर अअ रही है, दूसरी ओर हैदराबाद को पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स पर 65 रनों की बड़ी जीत मिली थी.

ईशान किशन से लेकर ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड जैसे स्टार खिलाड़ियों पर सबकी नजरें टिकी होंगी. दोनों टीमों के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप है, इसलिए हैदराबाद में आज हाई-स्कोरिंग मैच देखा जाना कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी. यहां जान लीजिए आज, SRH और LSG की टीम किस प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतर सकती हैं.

हैदराबाद टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस कमर की चोट से जूझ रहे हैं. वो जांच के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस लौट चुके हैं और रिपोर्ट्स अनुसार 17 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद टीम को वापस जॉइन करेंगे. इसलिए कमिंस आज LSG के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे. ईशान किशन उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी कर रहे होंगे.

लखनऊ ने आईपीएल 2026 के पहले मैच में मिचेल मार्श और ऋषभ पंत से ओपनिंग करवाई थी, लेकिन यह जोड़ी पूरी तरह फ्लॉप रही. संभव है कि LSG पिछले सीजन वाले ओपनिंग कॉम्बिनेशन यानी मिचेल मार्श और एडन मार्करम के साथ जा सकती है.

कैसा होगा पिच का हाल?

हैदराबाद की पिच पर आमतौर पर अच्छा बाउंस होता है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होती है. यह मैच दोपहर के समय खेला जाएगा, इसलिए ड्यू का यहां कोई रोल नहीं होगा. यहां पहली पारी में औसत स्कोर 200 रन से ज्यादा है. यहां चेज करने वाली टीम का जीत प्रतिशत 56.63 का है. इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है.

लखनऊ-हैदराबाद हेड टू हेड रिकॉर्ड

IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद की कुल 6 बार भिड़ंत हुई है. इनमें 4 बार लखनऊ और केवल 2 बार हैदराबाद की टीम ने बाजी मारी है. मगर यह भी गौर करने वाला तथ्य है कि पिछले 3 मैचों में दो बार SRH ने लखनऊ को पटखनी दी है. चूंकि आज का मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर उनकी तीन बार टक्कर हुई है, जिनमें 2 बार LSG ने हैदराबाद को उसी के घर में जाकर हराया है.

SRH की संभावित प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा

LSG की संभावित प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, एनरिक नॉर्टजे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान



Source


Share

Related post

‘Ek bihari, sab pe bhari’: Vaibhav Sooryavanshi receives Virat Kohli’s special praise

‘Ek bihari, sab pe bhari’: Vaibhav Sooryavanshi receives…

Share Virat Kohli and Vaibhav Sooryavanshi (Image: RCB/Screengrab) Virat Kohli had a special message for teenage sensation Vaibhav…
नाम बड़े और दर्शन छोटे, इन 5 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा! टीमों को लगाया करोड़ों का चूना

नाम बड़े और दर्शन छोटे, इन 5 विदेशी…

Share सभी 10 टीमों ने बहुत संघर्ष किया, लेकिन अंत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आईपीएल 2026 का…
Virat Kohli’s dhol dance with Krunal Pandya goes viral after RCB’s IPL 2026 title triumph – WATCH

Virat Kohli’s dhol dance with Krunal Pandya goes…

Share Virat Kohli and Krunal Pandya (Image credit: RCB) NEW DELHI: Star batter Virat Kohli and all-rounder Krunal…