• October 12, 2026

W,W,W…,इस बांग्लादेशी खिलाड़ी ने हैट्रिक लेकर बदला टेस्ट क्रिकेट का इतिहास

Share

क्रिकेट में कुछ पल ऐसे होते हैं, जो खिलाड़ी को हमेशा के लिए इतिहास में जगह दिला देते हैं. बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसा ही कमाल किया. अबू धाबी में रविवार को टेस्ट मैच के तीसरे दिन उन्होंने लगातार 3 गेंदों पर 3 विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की. इस उपलब्धि के साथ हसन टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बन गए.

हसन महमूद बांग्लादेश की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं. उनसे पहले अलोक कपाली ने 2003 में पाकिस्तान के खिलाफ पेशावर में ये उपलब्धि हासिल की थी. इसके बाद सोहाग गाजी ने 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ चटगांव में टेस्ट हैट्रिक ली थी. हसन ने अब इस सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

इस्मत आलम को बोल्ड करके की शुरुआत

तीसरे दिन नई गेंद से गेंदबाजी करते हुए हसन ने अपनी हैट्रिक की शुरुआत इस्मत आलम को आउट करके की. आलम 1 रन बनाकर खेल रहे थे. हसन की गेंद पिच पर पड़ने के बाद नीचे रह गई और बल्लेबाज के बल्ले के नीचे से निकलकर सीधे ऑफ स्टंप से जा टकराई. इस तरह बांग्लादेश को पहली सफलता मिली.

लिटन दास ने पकड़ा शानदार कैच

इसके बाद हसन ने काइस अहमद को अपना दूसरा शिकार बनाया. बल्लेबाज ने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर लिटन दास के पास पहुंच गई. लिटन ने दाईं ओर डाइव लगाकर एक हाथ से शानदार कैच पकड़ लिया. लगातार 2 विकेट लेने के बाद हसन हैट्रिक से सिर्फ एक विकेट दूर थे.

हसन की तीसरी गेंद पर जियाउर रहमान एलबीडब्ल्यू आउट हुए. मैदानी अंपायर ने शुरुआत में अपील खारिज कर दी, लेकिन बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने रिव्यू लिया. जांच में पता चला कि गेंद बल्ले से नहीं लगी थी और बॉल ट्रैकिंग के मुताबिक स्टंप पर लगती. इसके बाद अंपायर का फैसला बदल दिया गया और हसन की हैट्रिक पूरी हो गई.

अफगानिस्तान के 8 विकेट गिरे

इस शानदार प्रदर्शन के बाद हसन के नाम 39 रन देकर 4 विकेट हो गए. अफगानिस्तान का स्कोर 221 रन पर 8 विकेट था. हसन की लगातार 3 गेंदों पर मिली सफलताओं ने बांग्लादेश को तीसरे दिन की शुरुआत में अहम बढ़त दिलाने का मौका दिया.

 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम



Source


Share

Related post

Bangladesh eyes more Australia Tests to hit next level

Bangladesh eyes more Australia Tests to hit next…

Share Bangladesh captain Najmul Hossain Shanto (C) holds the series trophy as he poses with team mates and…
ऐतिहासिक जीत के करीब बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया पर पारी की हार का खतरा

ऐतिहासिक जीत के करीब बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया पर पारी…

Share बांग्लादेश क्रिकेट टीम एक ऐतिहासिक जीत की तरफ बढ़ रही है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने…
Australia Vs Bangladesh Live Score, 1st Test Day 3: Follow Scorecard And Match Action From Darwin

Australia Vs Bangladesh Live Score, 1st Test Day…

Share Australia vs Bangladesh 1st Test Day 3 Live Score: Bangladesh will look to press home their advantage…