• June 8, 2023

ऑनलाइन मीटिंग में जूनियर को गाली देना HDFC बैंक अधिकारी को पड़ा भारी, हुई कार्रवाई

ऑनलाइन मीटिंग में जूनियर को गाली देना HDFC बैंक अधिकारी को पड़ा भारी,  हुई कार्रवाई
Share

HDFC Bank Employee Suspended: प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने अपने जूनियर को ऑनलाइन मीटिंग में गाली देने के आरोपी बैंक अधिकारी के ऊपर कार्रवाई की है. बैंक ने अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है. बता दें कि सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कथित तौर पर बैंक की आंतरिक मीटिंग के दौरान एक सीनियर अधिकारी ने अपने जूनियर के साथ गलत व्यवहार करते हुए गाली गलौज किया था. मीटिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इस वीडियो में अधिकारी जूनियर पर बैंकिंग और इंश्योरेंस प्रोडक्ट की बिक्री न होने के कारण चिल्लता दिख रहा था. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने बैंक की कड़ी आलोचना की थी.

बैंक ने किया सस्पेंड

एचडीएफसी बैंक ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर कार्रवाई करते हुए गाली देने वाले अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है. इसके साथ ही मामले पर बैंक ने सफाई पेश करते हुए कहा कि इस घटना पर हम छानबीन कर रहे हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद हमने कार्रवाई करते हुए उस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है.

इसके साथ ही बैंक ने कहा कि हम इस मामले पर डिटेल में जांच करेंगे. इसमें जो व्यक्ति भी दोषी पाया जाएगा उस पर नियमों अनुसार कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही बैंक ने कहा कि काम के स्थान पर किसी भी तरह का गलत व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसके लिए बैंक की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है. हमारे बैंक का मानना है कि हम सभी कर्मचारी को सम्मान के साथ काम करने का मौका मिलना चाहिए.

सोशल मीडिया पर लोगों से जाहिर किया था गुस्सा

गौरतलब है कि सीनियर अधिकारी अपने जूनियर को बीमा पॉलिसी न बेच पाने के कारण गाली दे रहा था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद लोगों ने एचडीएफसी बैंक के वर्क कल्चर पर सवाल उठाते हुए कड़ी आलोचना की थी. इसके बाद बैंक ने मामले पर कार्रवाई करते हुए अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है.  

ये भी पढ़ें-

Tour Package: IRCTC लाया काशी और अयोध्या दर्शन का सस्ता टूर पैकेज, रहने खाने के साथ मिलेगी यह फैसिलिटी!




Source


Share

Related post

जींस में छुपा रखा था सवा 3 करोड़ का सोना, एयरपोर्ट पर धरे गए, विदेश से गोल्ड लाने के क्या नियम

जींस में छुपा रखा था सवा 3 करोड़…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom नियम उल्लंघन पर सोना जब्त, जुर्माना…
क्या 30 जून के बाद नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर? जानें क्या है सरकार की नई गाइडलाइन

क्या 30 जून के बाद नहीं मिलेगा गैस…

Share LPG Connection: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर बातचीत आगे बढ़ने के बावजूद खाड़ी…
भारत में टेलीग्राम पर लगा ‘ताला’, क्या अब कंगाल होने पर आ जाएगी कंपनी? जानें पूरा मामला

भारत में टेलीग्राम पर लगा ‘ताला’, क्या अब…

Share Telegram Ban Impact: भारत में टेलीग्राम के इस्तेमाल पर 22 जून तक रोक लगी रहेगी. इलेक्ट्रॉनिक्स और…