• December 15, 2025

फिर से भारत आएंगे लियोनेल मेसी! ICC चेयरमैन जय शाह ने गिफ्ट किया टी20 वर्ल्ड कप का टिकट

फिर से भारत आएंगे लियोनेल मेसी! ICC चेयरमैन जय शाह ने गिफ्ट किया टी20 वर्ल्ड कप का टिकट
Share

अगले साल फरवरी-मार्च में टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जाना है. भारत का पहला मैच 7 फरवरी को यूएसए के साथ होगा. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ICC चेयरमैन जय शाह ने वर्ल्ड कप का पहला टिकट लॉन्च किया. जय शाह ने लुइस सुआरेज और रोड्रीगो डी पॉल को भारत की टी20 वर्ल्ड कप जर्सी भी भेंट की. इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी वहां मौजूद रहीं.

जय शाह ने भारत बनाम यूएसए टी20 वर्ल्ड कप मैच का टिकट मेसी को दिया. यह मैच 7 फरवरी को खेला जाएगा. बताते चलें कि टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी-8 मार्च तक खेला जाएगा.

 

यह लियोनेल मेसी के GOAT टूर का तीसरा और आखिरी दिन रहा. वो इससे पहले कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई का दौरा कर चुके थे. अरुण जेटली स्टेडियम में मेसी, सुआरेज और डीपॉल ने बच्चों के साथ फुटबॉल भी खेला.

अरुण जेटली स्टेडियम में एक एग्जीबिशन मैच भी खेला गया. मिनर्वा मेसी ऑलस्टार्स ने सेलिब्रिटी मेसी ऑल स्टार्स को 6-0 से हराया. मैदान में कुल 22,000 दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने मेसी, मेसी के नारे लगाए. मेसी, सुआरेज और डी पॉल ने मैदान का चक्कर लगाया, फैंस का अभिवादन स्वीकार किया. उन्होंने दर्शकों की तरफ बॉल भी थ्रो की.

यह भी पढ़ें:

30.50 करोड़ में बिके कैमरून ग्रीन, लिविंगस्टोन पर 19 करोड़ की बोली, KKR में गए पाथिराना और बेयरस्टो




Source


Share

Related post

IPL 2026 | DC grapples with wide variance in home pitches

IPL 2026 | DC grapples with wide variance…

Share Delhi Capitals captain Axar Patel, right, and coach Hemang Badani during the IPL T20 match against Chennai…
IPL 2026 | Scary scenes! Delhi Capitals net bowler badly hit, stretchered off in ambulance ahead of PBKS clash – WATCH | Cricket News – The Times of India

IPL 2026 | Scary scenes! Delhi Capitals net…

Share NEW DELHI: There were scary scenes at the Arun Jaitley Stadium ahead of the IPL 2026 clash…
‘Tough call’: Sam Curran reveals injury that forced IPL 2026 withdrawal | Cricket News – The Times of India

‘Tough call’: Sam Curran reveals injury that forced…

Share NEW DELHI: Sam Curran has opened up on the groin injury that ruled him out of IPL…