• November 28, 2025

टेंशन में चीन-पाक! भारत को मिलेंगी कई घातक मिसाइलें, रूस से होने वाली है 10 हजार करोड़ की डील

टेंशन में चीन-पाक! भारत को मिलेंगी कई घातक मिसाइलें, रूस से होने वाली है 10 हजार करोड़ की डील
Share


भारत ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगातार सेना की ताकत बढ़ाने को लेकर काम कर रहा है. इसी सिलसिले में रूस के साथ एक बड़ी डिफेंस डील होने की खबर है. ऑपरेशन सिंदूर में S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की खर्च हुई मिसाइलों की भरपाई भी की जाएगी. दावा किया जा रहा है कि भारत, रूस से 300 मिसाइलें खरीदने की तैयारी कर रहा है. इस डील में और भी हथियार शामिल हो सकते हैं.

भारत-रूस की डील में लंबी और कम दूरी की मिसाइलें शामिल होंगी. भारत अपना स्टॉक बढ़ाने को लेकर तेजी से काम कर रहा है. द प्रिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत S-500 को लेकर भी विचार कर सकता है. हालांकि इस पर आखिरी फैसला नहीं लिया गया है. अहम बात यह भी है कि भारत फिलहाल S-400 पर ही फोकस कर रहा है. 

पैंटसिर मिसाइल सिस्टम खरीदने पर भी विचार कर सकता है भारत

रूस के साथ होने वाली 10 हजार करोड़ से ज्यादा की डिफेंस डील फास्ट ट्रैक प्रक्रिया के जरिए पूरी होगी. कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इस वित्तीय वर्ष में इन मिसाइलों को खरीदे जाने की उम्मीद की जा रही है. भारत S-400 के साथ-साथ रूसी पैंटसिर मिसाइल सिस्टम खरीदने पर भी विचार कर सकता है. यह ड्रोन के खतरे से निपटने में काफी कारगर साबित होती है. पैंटसिर सिस्टम को मिलाकर एक मजबूत रक्षा प्रणाली तैयारी की जा सकेगी.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने दिखाया था दम

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सौ से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया था. वहीं इसके जवाब में पाकिस्तानी सेना ने भी एक्शन लिया और भारत पर अटैक की कोशिश की. हालांकि उसका हर हमला नाकाम साबित हुआ. दावा किया जाता है कि भारतीय सेना ने इस दौरान S-400 का काफी इस्तेमाल किया था. इसकी वजह से पाक की कई मिसाइलें तबाह हो गई थीं.

भारत दौरे पर आने वाले हैं पुतिन

अहम बात यह भी है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल दिसंबर में भारत दौरे पर आने वाले हैं. इसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. भारत और रूस की दोस्ती दशकों पुरानी और मजबूत है. पुतिन के दौरे के बाद यह और ज्यादा मजबूत हो जाएगी.



Source


Share

Related post

Boat carrying several Indian tourists capsizes in Vietnam; rescue ops under way

Boat carrying several Indian tourists capsizes in Vietnam;…

Share The embassy said it has set up control rooms in Ho Chi Minh City and Hanoi to…
Rajpal Yadav gets 3-month jail in cheque-bounce cases

Rajpal Yadav gets 3-month jail in cheque-bounce cases

Share In February, the High Court directed Rajpal Yadav to surrender before the concerned jail authorities. NEW DELHI:…
‘Obstacle To Our Freedom’: Telangana Couple Assaults Sons With Iron Rods, Cigarettes

‘Obstacle To Our Freedom’: Telangana Couple Assaults Sons…

Share Last Updated:July 10, 2026, 13:49 IST One of the boys reportedly suffered broken bones due to repeated…