• January 30, 2026

इस भारतीय क्रिकेटर की लव स्टोरी दिल जीत लेगी, तलाकशुदा महिला से की शादी, बेटी को दिया अपना नाम

इस भारतीय क्रिकेटर की लव स्टोरी दिल जीत लेगी, तलाकशुदा महिला से की शादी, बेटी को दिया अपना नाम
Share

भारतीय क्रिकेट में अनिल कुंबले को एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने हमेशा अपने खेल से जवाब दिया. शांत स्वभाव, अनुशासन और मेहनत उनकी पहचान रही है. जैसे उनका क्रिकेट करियर दिखावे से दूर रहा, वैसे ही उनकी निजी जिंदगी भी हमेशा सुर्खियों से बची रही. हालांकि उनकी शादी की कहानी आज भी लोगों के लिए प्रेरणा है.

अनिल कुंबले ने भारत के लिए कई ऐतिहासिक मुकाबले खेले और अपनी गेंदबाजी से दुनिया भर में नाम कमाया. टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 10 विकेट लेने का उनका कारनामा आज भी भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिना जाता है. हालांकि, मैदान के बाहर कुंबले ने हमेशा सादगी भरी जिंदगी चुनी.

कौन हैं कुंबले की पत्नी

अनिल कुंबले की पत्नी चेतना रामतीर्थ हैं. वह पढ़ी-लिखी और आत्मनिर्भर महिला रही हैं. उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर में पढ़ाई की और शादी से पहले एक ट्रैवल कंपनी में काम किया. उनकी पहली शादी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी और उस रिश्ते से उनकी एक बेटी थी.

दोस्ती से बना भरोसे का रिश्ता

चेतना और अनिल कुंबले की मुलाकात काम के सिलसिले में हुई थी. शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई. कुंबले को चेतना का आत्मविश्वास और सादगी पसंद आई. समय के साथ दोनों ने एक-दूसरे की जिंदगी को समझना शुरू किया. चेतना ने अपने बीते रिश्ते और परेशानियों के बारे में कुंबले से खुलकर बात की. इस दौरान कुंबले ने बिना किसी शर्त के उनका साथ दिया.

तलाक के बाद लिया बड़ा फैसला

पहली शादी से तलाक के बाद चेतना ने दोबारा शादी न करने का मन बना लिया था. समाज का डर और बेटी की जिम्मेदारी उनके सामने थी. हालांकि कुंबले का धैर्य और सम्मान भरा व्यवहार उनके लिए भरोसे की वजह बना. काफी सोच-विचार के बाद चेतना ने अनिल कुंबले से शादी करने के लिए हां कर दी. दोनों साल 1999 में शादी के बंधन में बंध गए. खास बात यह रही कि कुंबले अपनी पत्नी से उम्र में छोटे हैं, फिर भी इस रिश्ते में कभी उम्र का फर्क मायने नहीं रखता.

बेटी को अपनाया, निभाई जिम्मेदारी

शादी के बाद चेतना की बेटी की कस्टडी को लेकर कानूनी लड़ाई चली. इस पूरे दौर में अनिल कुंबले मजबूती से अपनी पत्नी के साथ खड़े रहे. आखिरकार कोर्ट ने बेटी की कस्टडी चेतना और कुंबले को सौंप दी. कुंबले ने बेटी को सिर्फ अपनाया ही नहीं, बल्कि उसे अपना नाम भी दिया.

आज खुशहाल परिवार

शादी के कुछ साल बाद अनिल कुंबले और चेतना को दो और बच्चे हुए- बेटी स्वस्ति और बेटा मयास. उनकी परिवार में कुल 5 सदस्य हैं. आज कुंबले का परिवार एक मजबूत रिश्ते की मिसाल है. आलोचनाओं के बावजूद अनिल कुंबले ने साबित किया कि असली मजबूती मैदान के साथ-साथ निजी फैसलों में भी दिखाई देती है. 



Source


Share

Related post

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी…

Share बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बीते कुछ दिनों से सवालों के घेरे में है. आरोप लग…
Mark Butcher exclusive: On Vaibhav Sooryavanshi, Test cricket, Bazball and the innings that changed his life

Mark Butcher exclusive: On Vaibhav Sooryavanshi, Test cricket,…

Share It was 25 years ago that Mark Butcher scored a monumental 173 not out in England’s successful…
Allow Suryavanshi time to grow: Kumble

Allow Suryavanshi time to grow: Kumble

Share Former cricketer Anil Kumble. File | Photo Credit: PTI Legendary leg-spinner Anil Kumble has urged caution amid…