• April 26, 2023

ब्रिटेन में अवैध रूप से काम कर रहे कई भारतीय मोपेड डिलीवरी चालक हुए गिरफ्तार

ब्रिटेन में अवैध रूप से काम कर रहे कई भारतीय मोपेड डिलीवरी चालक हुए गिरफ्तार
Share

Indian Delivery Drivers Arrest In UK: ब्रिटेन में फूड डिलीवरी कंपनियों के लिए अवैध रूप से काम करने वाले 60 मोपेड डिलीवरी ड्राइवरों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं.

ब्रिटेन की सरकार के मुताबिक, इन ड्राइवरों के पास से झूठे दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार किये गए डिलीवरी ड्राइवरों में ब्राजील, अल्जीरिया और भारत के लोग शामिल हैं. यह कार्रवाई अवैध प्रवास के खिलाफ चलाए गए हफ्ते भर के अभियान के तहत की गई. 

इनकी गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है, जब ब्रिटेन के गृह मंत्रालय (होम डिपार्टमेंट) ने मंगलवार (25 अप्रैल) को छोटी नौकाओं पर अवैध रूप से इंग्लिश चैनल पार करने वाले प्रवासियों के ताजा आंकड़े जारी किए हैं.

इसमें दावा किया गया कि भारतीय ऐसे प्रवासियों के दूसरे सबसे बड़े समूह में शामिल हैं.जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी और मार्च के बीच अब तक 675 आंकड़ा दर्ज किया गया है. इस मामले पर ब्रिटेन की गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन ने भी बयान जारी किया है.

‘हमारे समुदायों को नुकसान पहुंचाते हैं ऐसे लोग’ 

इस मामले पर ब्रिटेन की गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन ने कहा कि अवैध काम हमारे समुदायों को नुकसान पहुंचाता है. इससे ईमानदार कर्मचारियों को रोजगार नहीं मिल पाता है. ऐसे में ईमानदार लोगों के लिए संकट की स्थिति आ जाती है.

दरअसल ब्रेवरमैन खुद भारतीय मूल की हैं. ब्रेवरमैन ने आगे कहा कि  हम अपने कानूनों और सीमाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए और तेजी से आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

उन्होंने कहा कि ब्रिटिश जनता एक ऐसे श्रम बाजार की हकदार है जो निष्पक्ष और ईमानदार हो और उसे विश्वास होना चाहिए कि वे जिन वस्तुओं और सेवाओं को खरीदते हैं वे वैध व्यवसायों से हैं.

ब्रिटेन सरकार के अनुसार, गिरफ्तार किए गए 60 लोगों में से 44 को यूके छोड़ने के लिए कहा गया है. साथ ही उन्हें अभी हिरासत में रखा गया है. इसके साथ ही  शेष 16 को आप्रवासन जमानत पर रिहा किया गया है.

ये भी पढ़ें: Pakistan Crisis: इस वजह से बर्बाद हुआ पाकिस्तान, 40 देशों में सबसे ज्यादा लोन लेने वाला देश बना



Source


Share

Related post

कैमरा लिए PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की कर रही थी इशारे, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री

कैमरा लिए PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की…

Share ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित मार्वल स्टेडियम में पीएम मोदी के भारतीय समुदाय को संबोधित करने के दौरान…
पुतिन के ब्रह्मास्त्र! रूस के वो हथियार जिनसे कांपती है दुनिया, किसी देश को नहीं किए एक्सपोर्ट

पुतिन के ब्रह्मास्त्र! रूस के वो हथियार जिनसे…

Share रूस ने अमेरिका से बढ़ते खतरे को देखते हुए कई बेहद ताकतवर हथियार बनाए हैं. ये हथियार…
अफगानिस्तान की मार से घूमा पाकिस्तान का दिमाग! बौखलाए ख्वाजा आसिफ ने भारत पर लगा दिए झूठे आरोप

अफगानिस्तान की मार से घूमा पाकिस्तान का दिमाग!…

Share पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान से हुए ड्रोन हमलों के लिए भारत को जिम्मेदार…