• January 10, 2024

निचले स्तरों से खरीदारी की बदौलत शेयर बाजार में लौटी शानदार तेजी

निचले स्तरों से खरीदारी की बदौलत शेयर बाजार में लौटी शानदार तेजी
Share

Stock Market Closing On 10 January 2024: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का कारोबारी सत्र बेहद शानदार रहा. पूरे दिन बाजार में उठापटक और गिरावट देखने के बाद आखिरी घंटे में बाजार में खरीदारी लौटी. जिसके बाद शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ है. बीएसई सेंसेक्स 271 अंकों के उछाल के साथ 71,657 अंकों पर क्लोज हुआ था. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 74 अंकों की गिरावट के साथ 21,618 पर क्लोज हुआ है. 

सेक्टर का हाल

आज के ट्रेड में बैंकिंग, ऑटो, आईटी, फार्मा, मेटल्स, मीडिया, एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस सेक्टर के स्टॉक्स में तेजी के साथ बंद हुए. जबकि एफएमसीजी, रियल एस्टेट स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए. आज के कारोबार में मिडकैप स्टॉक्स शानदार तेजी के साथ बंद हुए जबकि स्मॉलकैप स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 14 स्टॉक्स तेजी के साथ और 16 गिरावट के साथ बंद हुए. जबकि निफ्टी के 28 शेयर तेजी के साथ और 22 नीचे गिरकर क्लोज हुए.  













इंडेक्‍स का नाम बंद होने का स्‍तर उच्‍च स्‍तर निम्‍न स्‍तर प्रतिशत बदलाव
BSE Sensex 71,657.71 71,733.84 71,110.98 0.38%
BSE SmallCap 43,972.73 44,002.49 43,649.00 0.35%
India VIX 12.97 14.56 12.81 -2.21%
NIFTY Midcap 100 47,107.15 47,130.15 46,576.85 0.29%
NIFTY Smallcap 100 15,386.70 15,465.80 15,288.30 -0.15%
NIfty smallcap 50 7,275.85 7,312.50 7,215.60 -0.20%
Nifty 100 21,885.80 21,907.50 21,704.50 0.32%
Nifty 200 11,820.45 11,829.90 11,717.10 0.32%
Nifty 50 21,618.70 21,641.85 21,448.65 0.34%

निवेशकों को फायदा 

शेयर बाजार में तेजी के चलते आज के ट्रेड में निवेशकों को फायदा हुआ है. बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 1.26 लाख करोड़ रुपये के उछाल के साथ 368.77 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ है. जबकि पिछले सत्र में मार्केट कैप 367.51 लाख करोड़ रुपये रहा था. 

 



Source


Share

Related post

Jammu and Kashmir: Properties of 5 Pakistan-based terrorist handlers attached in Reasi

Jammu and Kashmir: Properties of 5 Pakistan-based terrorist…

Share Police attached the immovable properties of five Pakistan-based terror handlers JAMMU: J&K Police attached properties of five…
CJP protest: Delhi Police refutes claim that woman protester sustained gunshot injury

CJP protest: Delhi Police refutes claim that woman…

Share NEW DELHI: Delhi Police on Wednesday rejected claims that a woman protester sustained a gunshot injury during…
Delulu opposition thinks youth are with it, Rahul suffering from FOMO: NDA

Delulu opposition thinks youth are with it, Rahul…

Share File photo: Congress MP Rahul Gandhi and BJP MP Tejasvi Surya NEW DELHI: BJP and its allies…