• October 11, 2023

इजरायली सेना का दावा, ‘लेबनान की ओर से घुसपैठ’, लोगों को घरों में रहने की चेतावनी

इजरायली सेना का दावा, ‘लेबनान की ओर से घुसपैठ’, लोगों को घरों में रहने की चेतावनी
Share

Israel-Hamas War: न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार इजरायल-गाजा युद्ध के पांचवें दिन (बुधवार 11 अक्टूबर) मरने वालों की संख्या लगभग 3,600 तक पहुंच गई है. इस बीच इजरायली सेना ने बुधवार (11 अक्टूबर) को दावा किया कि लेबनान से देश के हवाई क्षेत्र में संदिग्ध घुसपैठ हुई है.

सेना के होम फ्रंट कमांड ने लेबनान की सीमा के पास देश के उत्तरी हिस्से में स्थित बीट शीन, सफेद और तिबरियास शहरों के निवासियों को बड़े पैमाने पर हमले के डर से अगली सूचना तक घरों में रहने की सलाह दी है. साथ ही उत्तरी सीमा के पास कई कस्बों और शहरों में रॉकेट सायरन भी बजते रहे.

हिजबुल्लाह ने इजरायल पर मिसाइलें दागी
एएफपी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे पहले लेबनान के आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह ने कहा था कि उसने सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच इस हफ्ते की शुरुआत में ईरान समर्थित समूह के तीन सदस्यों के मारे जाने के बाद इजरायल पर मिसाइलें दागी थीं, जिसके बाद तेल-अवीव की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई.
 
गाइडेड मिसाइलों से हमला
रिपोर्ट में समूह के हवाले से कहा गया है, “हिजबुल्लाह ने यहूदी (इजरायली) हमलों का मुंह-तोड़ जवाब दिया और गाइडेड मिसाइलों से धायरा गांव को निशाना बनाया. इस दौरान कई लोग शहीद हो गए.” वहीं, इजरायल ने कहा कि उसने दक्षिण लेबनान में हिजबुल्लाह की मिलिट्री ऑब्जर्वेशन पोस्ट में से एक पर हमला किया.

गाजा के बिजली संयंत्र में ईंधन खत्म
इजरायल और हमास के बीच जारी लड़ाई में दोनों ओर से लगभग 3,600  ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. जंग के बीच गाजा के एकमात्र बिजली संयंत्र में ईंधन खत्म हो गया और वहां की बिजली सप्लाई बंद हो गई. इसके अलावा इजरायल ने भी बिजली कट कर दी. इस कारण गाजा में बिजली पूरी तरह गुल हो चुकी है.

यह भी पढ़ें- Israel-Hamas War: जंग के बीच इजरायल और फलस्तीन में रह रहे भारतीयों के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम, दी ये सलाह



Source


Share

Related post

‘Nobody Tells Me What To Sell’: Trump Pushes Back At Netanyahu Over Turkey F-35 Sale

‘Nobody Tells Me What To Sell’: Trump Pushes…

Share Last Updated:July 28, 2026, 00:31 IST Netanyahu had warned that supplying Türkiye with advanced F-35 stealth fighters…
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- ‘पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित है

क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?…

Share इजरायल ने एक बार फिर दावा किया है कि ईरान पर्दे के पीछे अपना न्यूक्लियर प्रोग्राम जारी…
US-Iran War Live Updates: Iran Attacks Jordan, Three Missiles Shot Down

US-Iran War Live Updates: Iran Attacks Jordan, Three…

Share US-Iran War Latest News Updates Today Live: The United States Central Command (CENTCOM) said Saturday that it was…