• October 12, 2023

‘जवान’ ने की शानदार कमाई, ‘मिशन रानीगंज’ ने ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ को दी मात, जानें कलेक्शन

‘जवान’ ने की शानदार कमाई, ‘मिशन रानीगंज’ ने ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ को दी मात, जानें कलेक्शन
Share

Box Office Collection: सितंबर के महीने में बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक फिल्में रिलीज हुईं तो वहीं अक्टूबर में भी फिल्मों की झड़ी लगी हुई है. शाहरुख खान की ‘जवान’ से लेकर अक्षय कुमार की ‘मिशन रानीगंज’ तक, ‘फुकरे 3’ से लेकर भूमि पेडनेकर की ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ तक, एक के बाद एक फिल्में रिलीज हुईं. कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही है तो कोई फ्लॉप भी होती नजर आ रही है. आइए सभी फिल्मों के गुरुवार का कलेक्शन जानते हैं.

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को रिलीज हुए 36 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि वर्ल्डवाइड भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. फिल्म के 36वें दिन की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘जवान’ गुरुवार को 1.01 करोड़ कमाएगी और इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 628.09 करोड़ हो जाएगा.


‘फुकरे 3’ करेगी इतनी कमाई!
कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘फुकरे 3’ साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म फुकरे का सीक्वल है. फिल्म 28 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी जो कि दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. ‘फुकरे 3’ ने अपनी रिलीज के 14वें दिन 1.14 करोड़ रुपए कमाए थे तो वहीं अब 15वें दिन 1.10 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है. इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 81.34 करोड़ रुपए हो जाएगा.


‘मिशन रानीगंज’ का है ऐसा हाल
अक्षय कुमार स्टारर ‘मिशन रानीगंज’ एक सर्वाइवल थ्रिलर है जो में रानीगंज कोलफील्ड्स के ढहने पर बेस्ड है. फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज हुई थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर रही है. ‘मिशन रानीगंज’ ने पहले दिन 2.8 करोड़ का कारोबार किया था. वहीं गुरुवार को फिल्म 1.25 करोड़ का बिजनेस कर सकती है. 55 करोड़ की लागत में बनी यह फिल्म अब तक 20 करोड़ भी नहीं कर पाई है. बता दें कि फिल्म ने अब तक सिर्फ 18.20 करोड़ रुपए ही कमाए हैं.


क्लैश का शिकार हुई ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’
भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ ‘मिशन रानीगंज’ के साथ 6 अक्टूबर को ही रिलीज हुई थी. ऐसा लग रहा है फिल्म क्लैश का शिकार हो गई है क्योंकि फिल्म अब तक 5 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है. फिल्म गुरुवार यानी रिलीज के 7वें दिन 0.34 करोड़ कमा सकती है जिसके बाद फिल्म का टोटल कारोबार 4.64 करोड़ हो जाएगा.


फ्लॉप हुई राजवीर देओल की फिल्म ‘दोनों’!
सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल की फिल्म ‘दोनों’ भी 6 अक्टूबर को ही रिलीज हुई थी. दोनों राजवीर देओल और पलोमा ढिल्लो की डेब्यू फिल्म है जो कि बाकी फिल्मों के बीच कहीं गुम होती दिख रही है. एक हफ्ते में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक करोड़ भी नहीं कमा पाई है. 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक कुल 0.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है.

ये भी पढ़ें: Dono Box Office Collection Day 6: फ्लॉप हुई Sunny Deol के बेटे Rajveer की फिल्म! एक हफ्ते में 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई ‘दोनों’, जानें कलेक्शन




Source


Share

Related post

स्कूल में 3 बार फेल हुए अक्षय कुमार, बचपन के दोस्त संग मस्ती, बोले- लड़कियों को देखने जाते थे

स्कूल में 3 बार फेल हुए अक्षय कुमार,…

Share अक्षय कुमार इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ टीवी शो भी कर रहे हैं. वो शो ‘व्हील ऑफ…
‘Shah Rukh Khan can never act like a villager, unlike Akshay Kumar who can look like a common man,’ says Priyadarshan | – The Times of India

‘Shah Rukh Khan can never act like a…

Share Filmmaker Priyadarshan recently weighed in on the contrasting screen personas of Shah Rukh Khan and Akshay Kumar,…
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का इंतजार हुआ लंबा, अब इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का इंतजार हुआ…

Share बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल फिल्मों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. इसी बीच इमरान हाशमी…