• September 29, 2025

काजोल के साथ खिलखिलाकर हंसी जया बच्चन तो हैरान रह गए फैंस, कहा- ‘AI है’

काजोल के साथ खिलखिलाकर हंसी जया बच्चन तो हैरान रह गए फैंस, कहा- ‘AI है’
Share


हर साल की तरह इस साल भी काजोल और रानी मुखर्जी की फैमिली ने दुर्गा मां का भव्य तरीके से स्वागत किया. इस साल भी कई सेलेब्स उनके पूजा पंडाल में दुर्गा मां की दर्शन करने पहुंचे. आज सप्तमी की पूजा में जया बच्चन भी पूजा पंडाल में पधारीं. अब उनकी वायरल तस्वीरों पर फैंस का रिएक्शन देखने को मिल रहा है. 

काजोल संग खिलखिलाते नजर आईं जया बच्चन
काजोल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आज कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. सप्तमी पूजा के दौरान उन्हें जया बच्चन के साथ देखा. इसी की पिक्चर्स काजोल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. अब इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.

यहां लेजेंडरी एक्ट्रेस काजोल के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं. फैंस भी दोनों अदाकाराओं के इस फोटो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं. इसके साथ ही जया बच्चन का ये अवतार देख फैंस ने भी अपना जबरदस्त रिएक्शन दिया.

काजोल के पोस्ट पर फैंस का रिएक्शन
जया बच्चन संग काजोल का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है साथ ही सभी का ध्यान इस पोस्ट के पहले फोटो पर भी पड़ा है. इसमें आप देख सकते हैं कि जया बच्चन काजोल के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं. इसी फोटो को देखते हुए एक फैन ने कमेंट कर लिखा कि, ‘जया बच्चन मुस्कुराते हुए, Ai है’.
काजोल के साथ खिलखिलाकर हंसी जया बच्चन तो हैरान रह गए फैंस, कहा- 'AI है

इसके साथ ही कई अलग–अलग लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिले. एक ने तो कहा कि सिर्फ काजोल ही जया बच्चन को हंसा सकती हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर ही जब दोनों के फोटोज वायरल होते हैं तो इसी तरह के कमेंट्स देखने को मिलते हैं. बता दें, दोनों को कभी खुशी कभी गम में साथ देखा गया था उसके बाद दोनों ही एक्ट्रेस किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आईं.
काजोल के साथ खिलखिलाकर हंसी जया बच्चन तो हैरान रह गए फैंस, कहा- 'AI है

काजोल का वर्कफ्रंट
प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो काजोल इन दिनों अपने टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ को लेकर चर्चा में हैं. इस टॉक शो में काजोल के साथ ट्विंकल खन्ना भी नजर आएंगी. इसमें कई सेलिब्रिटीज दोनों हसीनाओं के साथ मिलकर गपशप करते नजर आएंगे. इसके अलावा काजोल प्रभु देवा की फिल्म ‘महारागिनी: क्वीन ऑफ क्वींस’ में नजर आएंगी.



Source


Share

Related post

5 मिनट 8 सेकंड का आइकॉनिक सॉन्ग, जिसे 28 साल पहले जावेद अख्तर ने कर दिया था मना

5 मिनट 8 सेकंड का आइकॉनिक सॉन्ग, जिसे…

Share 90 के दशक में करण जौहर ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी. इसमें रोमांटिक ड्रामा की…
पीएम मोदी ने कहा ‘सोना मत खरीदो’, जानें किस बॉलीवुड एक्टर के पास है सबसे ज्यादा गोल्ड

पीएम मोदी ने कहा ‘सोना मत खरीदो’, जानें…

Share पीएम मोदी ने एक रैली के दौरान देशवासियों से सोने के बढ़ते भाव के चलते इसे फिलहाल…
असरानी के निधन से सदमे में आमिर खान, अमिताभ बच्चन से लेकर सनी देओल तक ने दी श्रद्धांजलि

असरानी के निधन से सदमे में आमिर खान,…

Share भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कॉमेडियन और एक्टर असरानी का 20 अक्टूबर को निधन हो गया. लंबी…