• September 25, 2026

जोस बटलर ने रचा इतिहास, 10 हजार रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बनें

Share

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने इतिहास रच दिया. लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए दूसरे वनडे में जोस बटलर ने सिर्फ 49 गेंद में 69 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और पांच छक्के आए. इस दौरान बटलर ने सीमित ओवरों की क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किए. वह इंग्लैंड के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल मिलाकर यानी सीमित ओवरों में 10,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. 

जोस बटलर के नाम 204 वनडे मैचों में 39.16 की बैटिंग औसत के साथ 5678 रन हैं. वहीं 163 टी20 इंटरनेशनल मैचों में बटलर ने 34.79 की बैटिंग औसत से 4384 रन बनाए हैं. दोनों फॉर्मेट में मिलाकर बटलर के 10 हजार से ज्यादा रन हो गए हैं. वह ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. 

वनडे में इंग्लैंड के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं बटलर 

वनडे क्रिकेट में जोस बटलर इंग्लैंड के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इस रिकॉर्ड लिस्ट में जो रूट पहले नंबर पर हैं. उनके नाम 194 मैचों में 50.87 की शानदार औसत के साथ 7885 रन हैं. दूसरे पर पूर्व कप्तान और खिलाड़ी इयोन मोर्गन हैं, जिनके नाम 6957 रन हैं. तीसरे नंबर पर जोस बटलर हैं, जिनके नाम 5678 रन हैं. 

16 रन से दूसरा वनडे हारा इंग्लैंड 

जोस बटलर की तूफानी पारी भी इंग्लैंड को दूसरे वनडे में जीत नहीं दिला सकी. श्रीलंका ने इस मुकाबले में पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 321 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड को एक समय 37 ओवर में 4 विकेट पर 251 रन बना लिए थे. ऐसा लग रहा था इंग्लिश टीम आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लेगी, लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में बाजी पलट दी, और इंग्लैंड के जबड़े से जीत छीन ली. इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में 305 के स्कोर तक ही पहुंच सकी. 

यह भी पढ़ें- 

एशियन गेम्स में भारत ने अबतक जीते 19 मेडल, जानें किस खेल में किसने दिलाया पदक



Source


Share

Related post

जोस बटलर ने रचा इतिहास, 15000 रन बनाने…

Share जोस बटलर ने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ हुए दूसरे टी20 में 30 रन बनाए, हालांकि इस…
Jos Buttler backs Vaibhav Sooryavanshi to break his all-time T20 runs record

Jos Buttler backs Vaibhav Sooryavanshi to break his…

Share England’s Jos Buttler. | Photo Credit: ANI England star Jos Buttler, who surpassed West Indies legend Kieron…
T20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, KKR vs GT मैच में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ…

Share IPL 2026 में शनिवार को हुआ कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच ऐतिहासिक बन गया. ईडन…