• May 17, 2026

T20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, KKR vs GT मैच में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

T20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, KKR vs GT मैच में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
Share

IPL 2026 में शनिवार को हुआ कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच ऐतिहासिक बन गया. ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इस मैच में 6 बल्लेबाजों ने 50 से अधिक रन बनाए थे. रिपोर्ट के अनुसार इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है. इस मुकाबले में KKR ने GT को 29 रनों से हराकर अपनी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को कायम रखा है.

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. हालांकि अगर गुजरात टाइटंस के प्लेयर्स आसान कैचों को नहीं छोड़ते तो शायद ये स्कोर 30 से 40 रन कम हो सकता था. फिन एलन का कैच 33 के स्कोर पर छूटा था, उन्होंने 35 गेंदों में 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 10 छक्के और 4 चौके जड़े.

अंगक्रिश रघुवंशी का भी एक आसान कैच छूटा था, तब वह 52 रन पर खेल रहे थे और उन्होंने इसके बाद 30 रन और जोड़े. कैमरून ग्रीन ने 52 रन बनाए, वह अपना अर्धशतक नहीं बना पाते अगर उनका भी कैच नहीं छूटता तो.

यह भी पढ़ें- मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रच देंगे श्रेयस अय्यर, धोनी-कोहली के बाद ऐसा करने वाले 5वें कप्तान

टी20 इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

कोलकाता के लिए फिन एलन (93) अंगक्रिश रघुवंशी (82) और कैमरून ग्रीन (52) ने 50 प्लस स्कोर किया. लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस के दोनों ओपनर्स ने अर्धशतक जड़ा. साईं सुदर्शन ने 53 और कप्तान शुभमन गिल ने 85 रन बनाए. जोस बटलर ने 57 रनों की पारी खेली. इस तरह ये टी20 इतिहास का वो मैच बन गया, जिसमें सबसे ज्यादा बल्लेबाजों ने 50 से अधिक का स्कोर किया.

यह भी पढ़ें- ‘मुझे नहीं लगता हम जीत के हकदार थे…’, GT की हार के बाद किस पर भड़के शुभमन गिल

टी20 मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा 50 प्लस रन बनाने का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के नाम है. जिम्बाब्वे ने 23 अक्टूबर, 2024 को गाम्बिया के खिलाफ 344 रनों का ऐतिहासिक स्कोर बनाया था. ये टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर है. इस पारी में जिम्बाब्वे के 4 बल्लेबाजों ने 50 से अधिक रन बनाए थे, कप्तान सिकंदर रजा ने 43 गेंदों में नाबाद 133 रनों की शानदार पारी खेली थी. इस पारी में सिकंदर ने 15 छक्के और 7 चौके जड़े थे.



Source


Share

Related post

200 for Shubman Gill: India captain becomes only…

Share India captain Shubman Gill created history on Wednesday, becoming only the second batter in the history of…

जोस बटलर ने रचा इतिहास, 10 हजार रन…

Share श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने इतिहास रच दिया.…

जोस बटलर ने रचा इतिहास, 15000 रन बनाने…

Share जोस बटलर ने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ हुए दूसरे टी20 में 30 रन बनाए, हालांकि इस…