• March 16, 2024

65 साल का रिश्तेदार नाबालिग के साथ करता रहा रेप, मिली 83 साल की सजा

65 साल का रिश्तेदार नाबालिग के साथ करता रहा रेप, मिली 83 साल की सजा
Share

Crime News: केरल की एक अदालत ने शनिवार को 65 वर्षीय एक व्यक्ति को 16 साल की नाबालिग लड़की का उसके घर पर बार-बार यौन उत्पीड़न करने का दोषी करार देते हुए कुल 83 वर्ष कारावास की सजा सुनाई. लोक अभियोजक ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दोषी लड़की का रिश्तेदार है.

विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) निशा विजयकुमार ने बताया कि पत्तांबी फास्ट ट्रैक विशेष अदालत (एफटीएससी) के न्यायाधीश रामू रमेश चंद्र भानु ने आरोपी को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी करार देते हुए अलग-अलग अवधि की कुल 83 साल कारावास की सजा सुनाई.

नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने वाले पर लगा 4.3 लाख का जुर्माना भी

उन्होंने बताया दोषी को हालांकि 40 साल कारावास की सजा काटनी होगी क्योंकि यह उसे दी गई जेल की सजाओं में से सबसे अधिक सजा है और बाकी सजा साथ-साथ चलेंगी.

लोक अभियोजक ने बताया कि अदालत ने दोषी पर 4.3 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया और कहा कि यदि पूरी राशि या उसका कुछ हिस्सा व्यक्ति से वसूला जाता है तो उक्त राशि पीड़िता को दी जानी चाहिए.

मां और दादी के आसपास रहने पर भी नाबालिग से दुष्कर्म

अभियोजन पक्ष के मुताबिक, आरोपी ने लड़की के घर पर बार-बार उसका यौन उत्पीड़न किया और इस कृत्य को तब भी अंजाम देता था जब पीड़िता की मां और दादी आसपास होती थीं. उन्होंने बताया कि दोषी ने पीड़िता को घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी थी.

अभियोजन पक्ष के मुताबिक, बाद में पीड़िता ने घटना के बारे में अपने एक शिक्षक को बताया, जिसने स्कूल को सूचित किया. इसके बाद मामले को बाल सेवा के संज्ञान में लाया गया, जिसने पुलिस को सूचित किया और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई.

यह भी पढ़ें- Sandeshkhali Case में CBI का बड़ा ऐक्शन! अब शाहजहां शेख के भाई आलमगीर समेत तीन को किया अरेस्ट

Source

Share

Related post

जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी

जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा…

Share 14 मार्च 2025 की रात को दिल्ली के तुगलक क्रीसेंट स्थित जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी बंगले…
High Court Convicts Journalist Tarun Tejpal: What Is The 2013 Sexual Assault Case Against Him?

High Court Convicts Journalist Tarun Tejpal: What Is…

Share News india High Court Convicts Journalist Tarun Tejpal: What Is The 2013 Sexual Assault Case Against Him?…
हैदराबाद के ‘बंटी-बबली’ से मिलो,निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए,स्विट्जरलैंड में मनाया हनीमून

हैदराबाद के ‘बंटी-बबली’ से मिलो,निवेश के नाम पर…

Share Hyderabad Couple Missing: हैदराबाद में एक कपल के अचानक लापता होने का एक ऐसा मामला सामने आया…