• July 8, 2026

3 घंटे तक हिरासत, जबरन माफीनामा और प्रताड़ना के आरोप में लक्ष्मी प्रिया समेत 3 पर FIR

3 घंटे तक हिरासत, जबरन माफीनामा और प्रताड़ना के आरोप में लक्ष्मी प्रिया समेत 3 पर FIR
Share

अभिनेत्री अंसीबा हसन को त्रिपुनिथुरा महिला प्रकोष्ठ में गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में रखने और परेशान करने के आरोप में मलयालम अभिनेत्री लक्ष्मी प्रिया, उनके पति जयेश और एक महिला पुलिस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

त्रिपुनिथुरा न्यायिक मजिस्ट्रेट पी. एम. अमीनाकुट्टी के निर्देश पर हिल पैलेस पुलिस ने सोमवार (6 जुलाई ) को प्राथमिकी दर्ज की. अदालत ने शनिवार को पुलिस को लक्ष्मी प्रिया, जयेश और महिला प्रकोष्ठ में तैनात उप निरीक्षक रेश्मा के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था.

यह भी पढ़ें : वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video

व्हाट्सऐप विवाद की शुरुआत

यह मामला उस घटना से जुड़ा है, जिसमें लक्ष्मी प्रिया की शिकायत के बाद हसन को हिल पैलेस थाना स्थित महिला प्रकोष्ठ में तलब किया गया था. लक्ष्मी प्रिया ने आरोप लगाया था कि उन्हें हसन की ओर से एक व्हाट्सऐप संदेश मिला, जिससे उनके पारिवारिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा.

हिरासत में प्रताड़ना का आरोप

अदालत में दायर अपनी शिकायत में हसन ने आरोप लगाया कि उन्हें महिला प्रकोष्ठ में लगभग तीन घंटे तक रोककर रखा गया, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और जबरन माफीनामा लिखवाकर उस पर हस्ताक्षर कराने के बाद छोड़ा गया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाद में उनकी जानकारी के बिना उस माफीनामे में बदलाव कर दिया गया.

अदालत पहुंचा मामला

हसन ने सबसे पहले इस मामले की शिकायत थ्रिक्काकरा के सहायक पुलिस आयुक्त से की थी, लेकिन प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की. इसके बाद उन्होंने मामला दर्ज करने के निर्देश का अनुरोध करते हुए मजिस्ट्रेट अदालत का रुख किया.

जांच और कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता और केरल पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई है. अधिकारियों के अनुसार, जांच के तहत आरोपियों को पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा.

टिनी टॉम पर मामला

हाल में मलयालम अभिनेता टिनी टॉम के खिलाफ भी अदालत के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया था. उन पर हसन के खिलाफ सांप्रदायिक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है. हालांकि, टिनी टॉम ने इन आरोपों से इनकार किया है.

यह भी पढ़ें : BJP के साथ आएंगे शरद पवार? दो बड़े नेताओं के बीच हुई बैठक ने बढ़ाया सियासी पारा, क्या हुई बात?



Source


Share

Related post

‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’, फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर…

Share फ्लाईदुबई कॉकपिट की घटना पर इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्शन ऑर्डर देते हुए कहा है…

‘You’re public servants’: Bombay HC raps casual approach…

Share Government officials are “public servants, not masters”, Bombay HC has observed, questioning a “casual approach” by a…

Kathua fratricide: Plaint over bringing child to project…

Share (Representative image): The accused head constable, Abhidesh Kumar Singh of Bihar, was remanded in seven-day police custody.…