• July 13, 2025

केरल की नर्स को 3 दिन बाद यमन में होगी फांसी, केसी वेणुगोपाल का आरोप- सरकार नहीं उठा रही कोई कद

केरल की नर्स को 3 दिन बाद यमन में होगी फांसी, केसी वेणुगोपाल का आरोप- सरकार नहीं उठा रही कोई कद
Share

Nimisha Priya: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने शनिवार (12 जुलाई, 2025) को दावा किया कि केंद्र सरकार यमन में केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी की सजा मामले में हस्तक्षेप करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है.

वेणुगोपाल ने कहा कि यह दुखद है कि प्रधानमंत्री और विदेश मंत्रालय के ध्यान में यह मुद्दा लाए जाने के बावजूद केंद्र इस मामले में कोई तत्परता नहीं दिखा रहा है. एआईसीसी महासचिव वेणुगोपाल अलप्पुझा लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रिया को दी गई मौत की सजा ‘न्याय का घोर उपहास’ है.

उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘वह विदेशी धरती पर अकल्पनीय क्रूरता और घरेलू दुर्व्यवहार की शिकार है, जिसे बहुत बुरी स्थिति के करीब ला दिया गया है. उसे मौत की सजा नहीं मिलनी चाहिए. मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उसकी फांसी रोकने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.’

प्रिया की रिहाई के लिए जुटाए एक करोड़ 
इस बीच प्रमुख व्यवसायी बॉबी चेम्मनुर ने एक टीवी चैनल को बताया कि उन्होंने प्रिया की रिहाई के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि जुटा ली है और वह जल्द ही ओमान जाकर उस व्यक्ति से मिलेंगे जिसने उसकी रिहाई के लिए बातचीत में मदद का वादा किया है.

16 जुलाई को होनी है फांसी 
केरल के सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह निमिषा की सजा कम करने के लिए तुरंत कदम उठाए. पलक्कड़ जिले के कोल्लेंगोडे की रहने वाली निमिषा प्रिया को 2020 में यमन के एक व्यक्ति की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था, जो उसका बिजनेस पार्टनर था.
 
यह घटना जुलाई 2017 में घटी थी. पिछले साल नवंबर में यमन की सर्वोच्च न्यायिक परिषद ने अपील खारिज कर दी थी और देश के सरकारी अभियोजक ने अब आदेश दिया है कि उसे मंगलवार 16 जुलाई को फांसी दे दी जाए. प्रिया फिलहाल सना केंद्रीय कारागार में बंद है.

ये भी पढ़ें: 

‘मोदी को टक्कर देना आसान नहीं’, राहुल गांधी को लेकर किस सवाल पर ऐसा बोल पड़े अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती?



Source


Share

Related post

Manjalpur Bypoll Results: BJP Retains Seat As Satish Patel Wins By 30,630 Votes

Manjalpur Bypoll Results: BJP Retains Seat As Satish…

Share Last Updated:August 03, 2026, 17:41 IST BJP’s Satish Patel retained Gujarat’s Manjalpur Assembly seat, defeating Congress’ Bhikhabhai…
‘धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी’, राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखी की तीन मा

‘धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी’,…

Share कथित NEET पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर कांग्रेस सांसद…
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- ’26 दिन बाद खाने का स्वाद

सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन?…

Share मशहूर शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया…