• August 13, 2024

OMG 2 का रिकॉर्ड तोड़ सकती है खेल खेल में, अक्षय कुमार को मिलेगी गुड न्यूज

OMG 2 का रिकॉर्ड तोड़ सकती है खेल खेल में, अक्षय कुमार को मिलेगी गुड न्यूज
Share

Khel Khel Mein Box Collection Day 1: अक्षय कुमार इस बार कॉमेडी का तड़का लगाने वाले हैं. वो खेल खेल में फिल्म लेकर आ रहे हैं. फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी. फिल्म के ट्रेलर को तो फैंस ने काफी पसंद किया लेकिन फिल्म कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करेगी इसे लेकर चर्चा बनी हुई है. साथ ही फैंस थोड़ा डरे हुए भी हैं. क्योंकि पिछले काफी समय से अक्षय ने कोई हिट फिल्म नहीं दी है. इस बार स्त्री 2 के साथ क्लैश की वजह से अक्षय की फिल्म को नुकसान होने के चांसेस हैं.

हालांकि, ऐसे में फैंस के लिए राहत की बात है कि अक्षय अपनी सुपरहिट फिल्म OMG 2 के ओपनिंग डे कलेक्शन को बीट कर सकती है.

अभी तक इतने बिके टिकट

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के अभी तक 5547 टिकट बिके हैं. फिल्म के 1081 शोज हैं. साथ ही अभी तक 22,60,809 का ग्रॉस कलेक्शन किया है. वहीं कोईमोई की रिपोर्ट के मुातबिक फिल्म पहले दिन 7-9 करोड़ की कमाई कर सकती है. 


ऐसा था पिछली फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन

मालूम हो कि अक्षय कुमार लंबे समय से हिट फिल्म की तलाश में हैं. उनकी पिछली फिल्म सिरफिरा बुरी तरह फ्लॉप हुई थी. फिल्म ने पहले दिन महज 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं बिग बजट फिल्म बड़े मियां छोटे मियां भी फ्लॉप रही थी. हालांकि, पहले दिन फिल्म ने 16 करोड़ की कमाई की थी. उनकी मिशन रानीगंज भी फ्लॉप थी.

2023 में अक्षय ने एक हिट फिल्म दी थी. इस फिल्म का नाम है OMG 2. फिल्म का टोटल कलेक्शन 150.17 करोड़ था. इस फिल्म ने पहले दिन 10.26 करोड़ कमाए थे. इसके अलावा अक्षय की सेल्फी, राम सेतु, रक्षाबंधन, सम्राट पृथ्वीराज, बच्चन पांडे भी फ्लॉप रही हैं. 2022 के बाद से उन्होंने सिर्फ एक हिट फिल्म दी है. इससे पहले उन्होंने 2021 में सूर्यवंशी सुपरहिट फिल्म दी थी. अब अक्षय लंबे समय से एक हिट फिल्म की तलाश में हैं. 

ये भी पढ़ें- तलाक के बाद अकेले बहुत खुश हैं ये भोजपुरी हसीनाएं, दोबारा शादी से की तौबा




Source


Share

Related post

वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस: 18 दिनों में फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड, बनी अक्षय के करियर की हाईएस

वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस: 18 दिनों…

Share अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को फैंस ने खूब प्यार दिया. फिल्म ने बॉक्स…
‘वेलकम 3’ के लिए कैसे साथ आए अक्षय कुमार और रवीना टंडन? डायरेक्टर अहमद खान ने खोला राज

‘वेलकम 3’ के लिए कैसे साथ आए अक्षय…

Share अहमद खान की स्टार-स्टडेड एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही…
वेलकम टू द जंगल’ तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन

वेलकम टू द जंगल’ तीसरे मंडे हुई फुस्स,…

Share अहमद खान की एक्शन-एडवेंचर-कॉमेडी ‘वेलकम टू द जंगल’ की रफ़्तार अब ‘धमाल 4’ से मिल रही कड़ी…