• April 10, 2024

फिल्म LSD 2 के तीसरे लीड परितोष तिवारी उर्फ नूर से भी उठा पर्दा

फिल्म LSD 2 के तीसरे लीड परितोष तिवारी उर्फ नूर से भी उठा पर्दा
Share

LSD 2 Third Lead: दिबाकर बनर्जी और एकता कपूर की फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है दर्शकों की एक्साइटमेंट भी बढ़ रही है. मेकर्स ने फिल्म के 2 लीड एक्टर्स की झलक दिखा दी है. वहीं अब फिल्म के तीसरे लीड से भी पर्दा उठ गया है. 

दिबाकर बनर्जी ने अपनी फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा 2’ में कई नए चेहरों को लॉन्च किया है. इन्हीं चेहरों को मेकर्स धीरे-धीरे दर्शकों से इंट्रोड्यूस करवा रहे हैं. दो लीड के बाद अब फिल्म के तीसरे लीड को भी इंट्रोड्यूस कर दिया गया है. 

मेकर्स ने ‘लव सेक्स और धोखा 2’ के तीसरे लीड को किया लॉन्च

बालाजी मोशन पिक्चर ने अपने इंस्टाग्राम पर लव सेक्स और धोखा 2 के तीसरे लीड एक्टर परितोष तिवारी को पेश किया है. परितोष फिल्म में ट्रांसिशनिंग फीमेल नूर की भूमिका निभा रहे हैं. वीडियो में एक्टर के बीटीएस मोमेंट की झलक देखने को मिली है. वीडियो में परितोष के फिल्म के लिए सिलेक्शन प्रोसेस को देखा जा सकता है. इसके अलावा बीटीएस में बहुत ही एक्साइटेड और थ्रिलिंग परितोष भी खुद को ट्रांसिस्टिंग फीमेल के रोल के लिए एनर्जी से भरपूर  दिखाई दे रहे हैं. 


वीडियो में देखने को मिला है कि कैसे परितोष को वाकई बहुत मुश्किल प्रोसेस से गुजरना पड़ा. लड़की की तरह दिखने के लिए उन्होंने डांस स्टेप्स सीखने और लड़कियों जैसी खूबसूरती लाने की कोशिश की. उनका सफर उनकी स्क्रीनिंग प्रोसेस से शुरू होने से लेकर उनके गेटअप टेस्ट्स तक जाते हुए देखा जा सकता है.  

इसलिए मेकर्स ने परितोष को किया कास्ट
बता दें कि मेकर्स ने परितोष को इसलिए चुना ताकि वो ट्रांजिशन यानी एक लड़के से लड़की बनाने का ढंग, उसके पोस्चर, व्यवहार और सभी छोटी छोटी चीजों से सही ढंग से दर्शा सकें. मेकर्स किसी ऐसे चेहरे को चुनना चाह रहे थे जो किरदार को सही ढंग से निभा सके और उन्होंने इस चीज को परितोष में देखा.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बालाजी मोशन पिक्चर्स दिबाकर बनर्जी प्रोडक्शन की कल्ट मूवीज के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रेजेंट किया जा रहा है, ‘लव सेक्स और धोखा 2’ को एकता आर कपूर और शोभा कपूर प्रोड्यूस किया है. वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी है.  यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. 

यह भी पढ़ें: Viral Video: ‘नीचे फूलों की दुकान’ गानें पर सोशल मीडिया स्टार के एक्सप्रेशन देख हैरान हुए गोविंदा, वायरल हुआ वीडियो




Source


Share

Related post

किरदार बदले, लेकिन कहानी वही, जब बड़े पर्दे पर ‘जुड़वां’ निकलीं दो अलग-अलग फिल्में

किरदार बदले, लेकिन कहानी वही, जब बड़े पर्दे…

Share 90 के दशक में ऐसा हुआ था, जब सिनेमाघरों में एक ही महीने में ऐसी दो फिल्में…
एक फिल्म के लिए इतने करोड़ चार्ज करते करते हैं सिद्धांत चतुर्वेदी, जानें नेटवर्थ

एक फिल्म के लिए इतने करोड़ चार्ज करते…

Share बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. वो अपनी दमदार एक्टिंग…
छोटे से गांव से निकलकर बना बॉलीवुड स्टार, 4 नेशनल अवॉर्ड जीतकर सबको पीछे छोड़ गया ये एक्टर

छोटे से गांव से निकलकर बना बॉलीवुड स्टार,…

Share मनोज बाजपेयी को हिंदी सिनेमा में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है. अपनी शानदार एक्टिंग…