• December 30, 2025

अरबाज खान से तलाक पर मलाइका अरोड़ा ने किया रिएक्ट, कहा- ‘मुझे कोई पछतावा नहीं है’

अरबाज खान से तलाक पर मलाइका अरोड़ा ने किया रिएक्ट, कहा- ‘मुझे कोई पछतावा नहीं है’
Share

बॉलीवुड की आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा ने 1998 में अरबाज खान से शादी की थी. हालांकि शादी के 19 साल बाद उन्होंने एक्टर से तलाक ले लिया था. अब मलाइका ने अपने तलाक को लेकर एक बार फिर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया है कि शादी तोड़ने के फैसले पर उनकी अपनी फैमिली और दोस्तों ने उनपर सवाल उठा दिए थे. हालांकि मलाइका ने कबूल किया कि उन्हें अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है.

इंडिया टुडे को दिए एक हालिया इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक को लेकर कहा- ‘मुझे न सिर्फ पब्लिक ने बल्कि अपने दोस्तों और परिवार ने भी बहुत जज किया और मुझे विरोध का सामना करना पड़ा. उस समय मेरे सभी फैसलों पर सवाल उठाए गए. फिर भी, मुझे खुशी है कि मैं अपने फैसलों पर अडिग रही. मुझे कोई पछतावा नहीं है.’


‘मैं अकेले रहकर खुश थी…’
मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा- ‘मुझे नहीं पता था कि मेरे लिए आगे क्या होने वाला है. मुझे नहीं पता था कि आगे क्या होगा. लेकिन उस समय मुझे पता था कि मुझे अपनी जिंदगी में ये कदम उठाना ही होगा. मुझे लगा कि मेरे लिए खुश रहना जरूरी है. कोई इसे नहीं समझता; वो कहते थे कि तुम अपनी खुशी को सबसे पहले कैसे रख सकती हो? लेकिन मैं अकेले रहकर खुश थी.’

अरबाज खान से तलाक पर मलाइका अरोड़ा ने किया रिएक्ट, कहा- 'मुझे बहुत जज किया गया, मुझे कोई पछतावा नहीं है...

शादी की तलाश में नहीं हैं मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा ने आगे कहा- ‘मैं शादी में विश्वास करती हूं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि ये मेरे लिए ही बनी है. अगर ऐसा होता है, तो बहुत अच्छा. लेकिन मैं इसकी तलाश में नहीं हूं. मैं बहुत संतुष्ट हूं. मेरी शादी हो चुकी है. फिर मैं उससे आगे बढ़ गई. मैं कई रिलेशनशिप में रही हूं. लेकिन मैं निराश नहीं हूं. मुझे अब भी अपनी जिंदगी प्यारी है. मुझे प्यार का आइडिया पसंद है.’

अरबाज खान से तलाक पर मलाइका अरोड़ा ने किया रिएक्ट, कहा- 'मुझे बहुत जज किया गया, मुझे कोई पछतावा नहीं है...

‘मैं किसी खूबसूरत रिश्ते को संवार…’
एक्ट्रेस कहती हैं- ‘मुझे प्यार पाना और प्यार बांटना अच्छा लगता है. मुझे ऐसी स्थिति में रहना अच्छा लगता है जहां मैं किसी खूबसूरत रिश्ते को संवार सकूं. इसलिए, मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार हूं. लेकिन साथ ही, मैं इसकी तलाश में नहीं हूं. अगर ऐसा होता है, अगर ये मेरे दरवाजे पर दस्तक देता है, तो मैं इसे स्वीकार कर लूंगी.’



Source


Share

Related post

कब होगा हॉर्मुज फ्री! डील के बाद भी आवागमन नॉर्मल से कम, दावे कई ग्राउंड पर रियलटी अल

कब होगा हॉर्मुज फ्री! डील के बाद भी…

Share अमेरिका और ईरान के बीच हस्ताक्षरित डील को लेकर घोषणा हो गई है. डोनाल्ड ट्रंप अपनी इस…
Madhuri Dixit and Karisma Kapoor recreate iconic ‘Le Gayi’ hook step, leaving fans filled with nostalgia

Madhuri Dixit and Karisma Kapoor recreate iconic ‘Le…

Share Madhuri Dixit and Karisma Kapoor have given fans a major nostalgia hit by recreating the iconic hookstep…
उदय चोपड़ा की दमदार वापसी, ‘अल्फा’ के क्रेडिट्स में दिखा एक्टर का नाम, संभाली ये जिम्मेदारी

उदय चोपड़ा की दमदार वापसी, ‘अल्फा’ के क्रेडिट्स…

Share Uday Chopra: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और प्रोड्यूसर उदय चोपड़ा पिछले लंबे समय से लाइमलाइट से दूर…