• February 10, 2024

‘बहुत बार महसूस होता है कि मैं अच्छा नहीं हूं…’, अपने लुक्स को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं रहते मनोज बाजपेयी, खुद किया रिवील

‘बहुत बार महसूस होता है कि मैं अच्छा नहीं हूं…’, अपने लुक्स को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं रहते मनोज बाजपेयी, खुद किया रिवील
Share

Manoj Bajpayee On Looks: मनोज बाजपेयी आमतौर पर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं. कभी अपनी फिटनेस तो कभी अपनी फिल्मों को लेकर वे अक्सर चर्चा में आ जाते हैं. ‘बैंडिट क्वीन’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले मनोज बाजपेयी आज हिंदी सिनेमा का बड़ा नाम बन गए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी फिल्मों और वेब सीरीज से लोगों का मनोरंजन करने वाले एक्टर खुद सेल्फ डाउट के शिकार रहते हैं?

इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा कि वे अपने लुक्स को लेकर सोचते हैं कि वे अच्छे नहीं दिखते. उन्होंने कहा- ‘मैं हमेशा कहता हूं कि फिजिकल चैलेंजेस जैसे दाढ़ी रखना, ये वो फिजिकल चैलेंजेस हैं जिनसे हमें बाहर निकलना होता है. लेकिन हमें हर हाल में जो चीड चाहिए वो है मेंटल सेटअप.’

‘मुझे महसूस होता है कि मैं अच्छा नहीं हूं…’
मनोज ने आगे कहा- ‘मैं हमेशा सेल्फ डाउट से जूझ रहा होता हूं. श्योर नहीं रहता और आपको पता है सेल्फ डाउट होना बहुत मुश्किल है. उस वक्त बहुत मुश्किल होती है जब मुझे महसूस होता है कि मैं अच्छा नहीं हूं. अगर ये हो रहा है तो आप पैनिक होना शुरू हो जाते हैं.’

मनोज बाजपेयी को असल पहचान ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से मिली. इसके बाद ‘द फैमिली मैन’ से मिले फेम ने उन्हें कामयाबी के नए मुकाम पर पहुंचा दिया. इन दिनों एक्टर अपनी सीरीज ‘द फैबल’ के बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किए जाने को लेकर सातवें आसमान पर हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार अपनी वेब सीरीज ‘द किलर सूप’ में दिखाई दिए थे. ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. इससे पहले वे फिल्म ‘जोरम’ और ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ में नजर आए थे.

ये भी पढ़ें: Watch: कार्तिक आर्यन से मिलने 1160 किलोमीटर साइकिल चलाकर मुंबई पहुंचा फैन, एक्टर के पांव छूकर लिया आशीर्वाद



Source


Share

Related post

कब होगा हॉर्मुज फ्री! डील के बाद भी आवागमन नॉर्मल से कम, दावे कई ग्राउंड पर रियलटी अल

कब होगा हॉर्मुज फ्री! डील के बाद भी…

Share अमेरिका और ईरान के बीच हस्ताक्षरित डील को लेकर घोषणा हो गई है. डोनाल्ड ट्रंप अपनी इस…
Madhuri Dixit and Karisma Kapoor recreate iconic ‘Le Gayi’ hook step, leaving fans filled with nostalgia

Madhuri Dixit and Karisma Kapoor recreate iconic ‘Le…

Share Madhuri Dixit and Karisma Kapoor have given fans a major nostalgia hit by recreating the iconic hookstep…
‘Governor: The Silent Saviour’ movie review: Manoj Bajpayee struggles in a narrative vacuum

‘Governor: The Silent Saviour’ movie review: Manoj Bajpayee…

Share An economic thriller that utilises the textures of India’s Balance of Payments crisis of 1991 to deliver…