• July 16, 2026

267 रन का टारगेट 18.4 ओवर में चेज, MI की टीम की चौंकाने वाली हार, वाशिंगटन फ्रीडम ने रचा इतिहास

267 रन का टारगेट 18.4 ओवर में चेज, MI की टीम की चौंकाने वाली हार, वाशिंगटन फ्रीडम ने रचा इतिहास
Share

मेजर लीग क्रिकेट 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में ऐसा नजारा देखने को मिला जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा. MI न्यूयॉर्क के 266 रनों के विशाल स्कोर को वाशिंगटन फ्रीडम ने सिर्फ 18.4 ओवर में हासिल कर टी20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज कर दिया. ओकलैंड कोलिसीयम में खेले गए इस मुकाबले में वाशिंगटन ने 4 विकेट खोकर 270 रन बनाए और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया.

निकोलस पूरन का तूफान, 29 छक्कों का रिकॉर्ड

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी MI न्यूयॉर्क ने विशाल स्कोर खड़ा किया. कप्तान निकोलस पूरन ने सिर्फ 33 गेंदों में 5 चौके और 13 छक्कों की मदद से 106 रन की विस्फोटक पारी खेली. उनके अलावा क्विंटन डी कॉक ने 51 रन और कीरोन पोलार्ड ने 64 रन का योगदान दिया. पूरी टीम ने पारी में कुल 29 छक्के लगाए, जो किसी भी लीग क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है. वाशिंगटन फ्रीडम की ओर से रचिन रवींद्र ने 4 विकेट झटके और MI न्यूयॉर्क को 9 विकेट पर 266 रन पर रोक दिया. हालांकि उस समय शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह स्कोर भी सुरक्षित नहीं रहेगा.

स्मिथ और गॉस ने किया ऐतिहासिक रन चेज

267 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाशिंगटन फ्रीडम ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया. कप्तान स्टीव स्मिथ और विकेटकीपर बल्लेबाज एंड्रीज गॉस ने MI न्यूयॉर्क के गेंदबाजों पर लगातार हमला बोला. गॉस ने सिर्फ 51 गेंदों में 10 चौके और 12 छक्कों की मदद से 132 रन की तूफानी पारी खेली.

यह भी पढ़ें- Argentina Controversy: अर्जेंटीना ने ये क्या किया… जीतने के बाद दिखाया विवादित बैनर, एक्शन ले सकता है FIFA

दूसरी ओर स्मिथ ने 48 गेंदों में 7 चौके और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 110 रन बनाए. दोनों की शानदार बल्लेबाजी के दम पर वाशिंगटन फ्रीडम ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 270 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया और टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज पूरा कर दिया.

यह भी पढ़ें- Spain Vs Argentina: अर्जेंटीना और स्पेन के बीच विश्वकप फाइलन की जंग में हारे कोई लेकिन जीतेगी स्पेनिश भाषा और संस्कृति



Source


Share

Related post

कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए…

कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता…

Share भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर…
India Vs Sri Lanka Live Score, 1st Test Day 2: Play To Start At 02:35 PM, IND 288/2 In 1st Innings

India Vs Sri Lanka Live Score, 1st Test…

Share India vs Sri Lanka Live Score, 1st Test Day 2 (India National Cricket Team vs Sri Lanka…
Australia Vs Bangladesh Live Score, 1st Test Day 3: Follow Scorecard And Match Action From Darwin

Australia Vs Bangladesh Live Score, 1st Test Day…

Share Australia vs Bangladesh 1st Test Day 3 Live Score: Bangladesh will look to press home their advantage…