• August 28, 2023

नीरज चोपड़ा ने जीता फैंस का दिल, गोल्ड जीतने के बाद पाकिस्तान के अरशद नदीम को लगाया गले

नीरज चोपड़ा ने जीता फैंस का दिल, गोल्ड जीतने के बाद पाकिस्तान के अरशद नदीम को लगाया गले
Share

Neeraj Chopra Gold Medal World Athletics Championships 2023: नीरज चोपड़ा ने भारत को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में पहला गोल्ड मेडल दिलाया. नीरज ने जैवलिन थ्रो के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 88.17 मीटर की दूरी तक भाला फेंका. पाकिस्तान के अरशद नदीम दूसरे नंबर पर रहे. उन्होंने 87.82 मीटर की दूरी तक भाला फेंका. अरशद को सिल्वर मेडल मिला. नीरज ने दमदार परफॉर्मेंस के बाद फैंस का दिल जीत लिया. उन्होंने पाकिस्तान के अरशद को गले लगाया. 

नीरज और अरशद की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं. नीरज ने गोल्ड जीतने के बाद अरशद को गले लगाया और उनके साथ फोटो भी क्लिक करवाई. नीरज का अंदाज फैंस को काफी पसंद आया. कई एक्स (ट्विटर) यूजर्स ने नीरज की तारीफ में पोस्ट शेयर की है. इससे पहले भी नीरज और अरशद एक-दूसरे के साथ दिख चुके हैं. 

गौरतलब है कि विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में जैवलिन थ्रो के फाइनल में 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इसमें नीरज टॉप पर रहे और गोल्ड जीता. वहीं भारत के किशोर जेना पांचवें नंबर पर रहे. किशोर ने 84.77 मीटर की दूरी तक भाला फेंका. डीपी मनु छठे नंबर पर रहे. उन्होंने 84.14 मीटर की दूरी तक भाला फेंका. चेक रिपब्लिक के वाडलेच तीसरे नंबर पर रहे थे. उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता. वाडलेच ने 86.67 मीटर की दूरी तक भाला फेंका.

यह भी पढ़ें : Neeraj Chopra Gold Medal: नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतने के बाद भारत को दिया स्पेशल मैसेज, पढ़ें किसे और क्यों कहा शुक्रिया




Source


Share

Related post

Why has Pakistan’s Arshad Nadeem decided to skip Lausanne Diamond League?

Why has Pakistan’s Arshad Nadeem decided to skip…

Share Arshad Nadeem (AFP Photo) Pakistan’s Olympic javelin champion Arshad Nadeem will not compete at the Lausanne Diamond…
Ashish Yadav’s road to U20 Worlds silver: From training in dry ponds with wooden javelin to following Neeraj Chopra’s trail

Ashish Yadav’s road to U20 Worlds silver: From…

Share Ashish Yadav and Neeraj Chopra NEW DELHI: Ashish Yadav‘s journey started with a wooden javelin in Mawaiya,…
Neeraj Chopra, PT Usha Part Of Historic Flag Handover As CWG Baton Gets Passed On To India

Neeraj Chopra, PT Usha Part Of Historic Flag…

Share Last Updated:August 03, 2026, 03:39 IST Neeraj Chopra, PT Usha receive Commonwealth flag as Scotland hands Games…