• February 14, 2026

ओ रोमियो’ ने पहले दिन उड़ाया गर्दा, धमाकेदार की ओपनिंग, बनी शाहिद की छठी सबसे बड़ी फिल्म

ओ रोमियो’ ने पहले दिन उड़ाया गर्दा, धमाकेदार की ओपनिंग, बनी शाहिद की छठी सबसे बड़ी फिल्म
Share

शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज ने नौ साल के बाद ‘ओ रोमियो’ से बड़े पर्दे पर कमबैक किया है. ये जोड़ी इससे पहले कमीने, हैदर और रंगून जैसी शानदार फिल्में जे चुकी है. ऐसे में गैंगस्टर ड्रामा ‘ओ रोमियो’ से भी काफी उम्मीदें हैं. ये फिल्म 13 फरवरी, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और इस फिल्म का शनाया कपूर और आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ से क्लैश हुआ है. वहीं ‘ओ रोमियो’ की बात करें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक शुरुआत की है. ऐसे में चलिए यहां जानते हैं ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग की है?

‘ओ रोमियो’ ने पहले दिन कितना किया कलेक्शन?
‘ओ रोमियो’ के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था. फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और नाना पाटेकर जैसे कई दमदार कलाकारों की टोली है. जिसके चलते फिल्म को लेकर फैंस में पहले ही जबरदस्त एक्साइटमेंट थी.  हालांकि विशाल भारद्वाज निर्देशित इस फिल्म का रिलीज से पहले कोई खास प्रमोशन नहीं किया गया जिसके चलते इसका बज कम ही था. लेकिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. इसी के साथ स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ काम कर गया और इस फिल्म ने अच्छी ओपनिंग कर ली है.

  •  सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के पहले दिन 8.25 करोड़ की ओपनिंग की है.
  • हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है.

सात साल बाद शाहिद के खाते में आई तगड़ी ओपनिंग 
बता दें कि शाहिद की आखिरी सबसे बड़ी ओपनर साल 2019 की कबीर सिंह थी. इसके बाद एक्टर की साल 2024 में आई तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने 7.02 करोड़ की ओपनिंग की थी. ऐसे मे अब शाबिद की फिल्म ने 8.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ तगड़ी शुरुआत की है. इसी के साथ शाहिद को  सात साल के बाद बड़ी ओपनिंग मिली है. 

ओ रोमियो बनी शाहिद की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म
ओ रोमियो शाहिद कपूर की टॉप 10 ओपनर्स की लिस्ट में भी एंट्री कर चुकी है. ये एक्टर की छठी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. बता दें कि इसने शाहिद कपूर की तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (7.02 करोड़), मौसम (6.75 करोड़), बत्ती गुल मीटर चालू (6.76 करोड़), हैदर (6.14 करोड़) और रंगून (6.07 करोड़) के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात दे दी है. 

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की टॉप 10 ओपनर्स (कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक)

  1. कबीर सिंह – 20.21 करोड़
  2. पद्मावत – 19 करोड़
  3. शानदार – 13.10 करोड़
  4. आर… राजकुमार – 10.10 करोड़
  5. उड़ता पंजाब – 10.05 करोड़
  6. तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया – 7.02 करोड़
  7. मौसम – 6.75 करोड़
  8. बत्ती गुल मीटर चालू – 6.76 करोड़
  9. हैदर – 6.14 करोड़
  10. रंगून – 6.07 करोड़



Source


Share

Related post

‘धमाल 4’ ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल

‘धमाल 4’ ने 7वें दिन भी खूब छापे…

Share अजय देवगन की ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर वाकई धमाल मचाया हुआ है. ये फिल्म रिलीज…
वेलकम टू द जंगल’ तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन

वेलकम टू द जंगल’ तीसरे मंडे हुई फुस्स,…

Share अहमद खान की एक्शन-एडवेंचर-कॉमेडी ‘वेलकम टू द जंगल’ की रफ़्तार अब ‘धमाल 4’ से मिल रही कड़ी…
‘वेलकम टू द जंगल’ ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट

‘वेलकम टू द जंगल’ ने दूसरे मंगलवार भी…

Share अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. यहां…