• June 25, 2026

ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे 3200 करोड़ कमाने वाली ‘ऑब्सेशन’? हॉरर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचा

ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे 3200 करोड़ कमाने वाली ‘ऑब्सेशन’? हॉरर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचा
Share

हॉलीवुड फिल्म ऑब्सेशन ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म किया. करी बार्कर की इस फिल्म का बजट 1 मिलियन डॉलर है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड्स बनाए. अब फैंस इस हॉरर फिल्म का ओटीटी पर रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.

ऑब्सेशन ओटीटी पर कब होगी रिलीज
मूवीवेब के मुताबिक, ऑब्सेशन 30 जून से डिजिटल पर रेंट के लिए उपलब्ध रहेगी. फिल्म को खरीदकर भी देख सकते हैं. लेकिन अभी तक ये सामने नहीं आया है कि फिल्म 30 जून को किस समय से स्ट्रीम होगी. फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म Peacock  पर देख पाएंगे. हालांकि, 30 जून से अभी फैंस सिर्फ रेंट पर या फिर खरीदकर ही देख पाएंगे. ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिशन के साथ फिल्म अभी स्ट्रीम नहीं होगी. फिल्म की सब्सक्रिप्शन रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें- तारक मेहता के ‘रोशन सिंह सोढ़ी’ ने लिखा अजय देवगन की ‘धमाल 4’ का स्क्रीनप्ले, शाहरुख संग भी कर चुके हैं फिल्म

ऑब्सेशन का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 3200 करोड़ का कलेक्शन किया है. इंडिया में फिल्म ने ग्रॉस 93.60 करोड़ कमाए. वहीं इंडिया में नेट फिल्म ने 79.20 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने इंडिया में 1.75 करोड़ से ओपनिंग की थी. पहले हफ्ते में फिल्म ने 18.55 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे हफ्ते में फिल्म के कलेक्शन में इजाफा हुआ और फिल्म ने 31.25 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 22 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने 27वें दिन यानी बुधवार को 60 लाख का कलेक्शन किया. फिल्म ने 79.20 करोड़ का कलेक्शन किया. 

ये भी पढ़ें- पद्म अवॉर्ड सेरेमनी के बाद व्हीलचेयर पर क्यों बैठी अलका याग्निक? सिंगर ने बताया अब कैसी है तबियत

फिल्म 15 मई को रिलीज हुई थी. फिल्म में करी बार्कर, Inde Navarrette, माइकल जॉनस्टन जैसे स्टार्स हैं. पहले फोकस फीचर्स ने फिल्म को 2 जून को ओटीटी पर रिलीज करने का प्लान किया था. लेकिन फिर फिल्म के बढ़ते कलेक्शन को देखकर मेकर्स ने प्लान बदल दिया. बता दें कि जब फिल्म इंडिया में रिलीज हुई थी तब 900 शोज मिले थे. लेकिन फिर फिल्म को मिलते पॉजिटिव रिस्पॉन्स को देखते हुए शोज बढ़ाए गए. फिल्म के शोज 3300 तक बढ़ाए गए.




Source


Share

Related post

‘रामायणम’ तोड़ेगी ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड? अमेरिकी बॉक्स…

Share रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायणम’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले ही कमाल…

‘I won’t even get half of this Rs…

Share ‘I won’t even get half of this Rs 300 crore’_ Fahadh Faasil on ‘Bethlehem Kudumba Unit’ success.…

‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत,…

Share अजय देवगन एक बार फिर से स्क्रीन पर विजय सालगावंकर बनकर आने वाले हैं. विजय सालगांकर फिर…