• November 11, 2023

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर; ऐसी है दोनों टीमें

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर; ऐसी है दोनों टीमें
Share

ENG vs PAK Playing 11: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 की भिड़ंत शुरू हो चुकी है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोनों टीमें आमने-सामने है. यहां इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. इसी के साथ पाकिस्तान इस वर्ल्ड कप में पूरी तरह बाहर हो चुकी है. ऐसा इसलिए क्योंकि अब उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टारगेट को महज 3.4 ओवर में चेज़ करना होगा, जो कि नामुमकिन है.

आज के मैच में पाकिस्तान की प्लेइंग-11 में एक बदलाव हुआ है. तेज गेंदबाज हसन अली की जगह स्पिन ऑलराउंडर शादाब खान की वापसी हुई है वहीं, इंग्लैंड ने अपने पिछले मैच की प्लेइंग-11 पर ही भरोसा बरकरार रखा है.

टॉस जीतने के बाद जोस बटलर ने कहा, ‘हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. अच्छी विकेट दिख रही है. काफी ड्राय पिच है. हम इस पिच का पहले उपयोग करना चाहेंगे.’ पाक कप्तान बाबर आजम ने कहा, ‘हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे लेकिन टॉस हमारे हाथ में नहीं है. हमारे पास अच्छे गेंदबाज है और हम उन्हें कम स्कोर पर आउट करना चाहेंगे. हम अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे.’

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान,आगा सलमान, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ.

इंग्लैंड प्लेइंग-11: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, गस एटकिंसन, आदिल राशिद.

आज कैसा होगा पिच का मिजाज?
आज का मैच काली मिट्टी की पिच पर खेला जा रहा है. इस तरह की पिचें धीमी होती हैं और स्पिन का ज्यादा मदद देती हैं. आज पिच सूखी हुई भी है. दरारें भी हैं. थोड़ी बहुत घास भी है. यानी आज भी बल्लेबाज आसानी से रन नहीं बना सकेंगे. पिच से स्पिन गेंदबाजों को ही ज्यादा मदद मिलेगी. पिच सेंटर में नहीं है. यानी एक साइड की बाउंड्री छोटी और दूसरी साइड की बाउंड्री बड़ी है.

यह भी पढ़ें…

Naveen-ul-Haq Retires: नवीन उल हक ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास, इमोशनल इंस्टा पोस्ट के जरिए किया ऐलान



Source


Share

Related post

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया,…

Share Yuvraj Singh On Student Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच टीम इंडिया…
West Indies Vs New Zealand 4th ODI LIVE Score: Follow Scorecard & Match Updates From Barbados

West Indies Vs New Zealand 4th ODI LIVE…

Share West Indies Vs New Zealand 4th ODI LIVE Score: The 12-foot statue of Sir Garry Sobers at…
ICC Bans Pakistani Cricketer For Consuming Cannabis; This Is How Long It Stays In The Body

ICC Bans Pakistani Cricketer For Consuming Cannabis; This…

Share Last Updated:July 19, 2026, 12:48 IST Pakistan all-rounder Mohammad Nawaz has been sanctioned by the International Cricket…