• March 30, 2024

सीरियल में किया निकाह तो वो असल जिंदगी में भी वैलिड, मौलाना के बयान से पाकिस्तान में मचा घमासान

सीरियल में किया निकाह तो वो असल जिंदगी में भी वैलिड, मौलाना के बयान से पाकिस्तान में मचा घमासान
Share

Maulvi on Pakistani Dramas Wedding: पाकिस्तान में इन दिनों एक मौलाना के बयान से काफी घमासान हुआ है. मौलाना ने पाकिस्तानी ड्रामों और सीरियल्स में होने वाली शादियों को लेकर एक अजीबोगरीब बयान दिया है. उनका कहना है कि पाकिस्तानी एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के बीच ड्रामों या कहें सीरियल्स में होने वाला निकाह असल जिंदगी में भी वैलिड यानी मान्य है. मौलाना के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब बहस छिड़ी हुई है. 

वहीं, निकाह को लेकर दिए मौलाना के बयान की मिली-जुली प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है. कुछ लोग ऐसे हैं, जो उनकी बातों को जानकर बहुत ज्यादा हैरान और परेशान भी हैं. दूसरी ओर ऐसे लोगों की भी भरमार है, जिन्होंने अब सोशल मीडिया पर उन एक्टर्स और एक्ट्रेसेस को मुबारकबाद देना शुरू कर दिया है, जिनकी सीरियल्स में शादी हो चुकी है. मौलाना के बयान पर पाकिस्तानी इंडस्ट्री में काम करने वाली हस्तियों ने भी टिप्पणी की है. 

सीरियल में होने वाला निकाह काल्पनिक: पाकिस्तानी मॉडल

सियासत की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी एक्ट्रेस और मॉडल नादिया हुसैन ने मौलाना के बयान पर अपनी चिंता जाहिर की है. उनका कहना है कि टेलीविजन ड्रामों में होने वाले निकाह या कहें इस्लामिक शादियां पूरी तरह से काल्पनिक हैं. असल में होने वाले इस्लामिक निकाहों के रीति-रिवाजों से इनका कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने बताया कि ऐसी शादियों में फर्जी नाम, गवाहों और साइन का इस्तेमाल किया जाता है, जो इस्लामिक शादी को नहीं दर्शाते हैं. 

लोगों ने फवाद खान और माहिरा खान को दी बधाई

वहीं, मौलाना की बात सुनकर सोशल मीडिया पर लोगों ने फवाद खान और माहिरा खान को बधाई देना शुरू कर दिया है, जिनकी ऑन स्क्रीन शादी हो चुकी है. नीचे कुछ मजेदार ट्वीट्स भी देखा जा सकते हैं, जो लोगों ने इस मुद्दे पर किए हैं. 

पिछले कुछ सालों में कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेस ने पाकिस्तानी सीरियल्स में निकाह की शूटिंग की है. इस बयान ने पाकिस्तानी इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. 

यह भी पढ़ें: BrahMos Missile: पाकिस्तान पर कैसे लॉन्च हुई ब्रह्मोस मिसाइल, कौन थे दोषी? वायुसेना ने ‘हमले’ के दो साल बाद खोला राज




Source


Share

Related post

Pakistan Cuts Petrol Prices, Offers Free Transport After Outrage Over Fuel Hike

Pakistan Cuts Petrol Prices, Offers Free Transport After…

Share Last Updated:April 04, 2026, 10:28 IST The government had earlier raised petrol prices by 42.7 per cent…
Protest against ‘Sunrisers Hyderabad’ team management for neglecting Telangana players

Protest against ‘Sunrisers Hyderabad’ team management for neglecting…

Share The Telangana Districts Cricket Association (TDCA) along with student organisations staged a protest at the Rajiv Gandhi…
Taliban strike multiple military bases in Pakistan; strategic Nur Khan Airbase in Rawalpindi hit – The Times of India

Taliban strike multiple military bases in Pakistan; strategic…

Share The Afghan Air Force’s drone aircraft carried out strikes on key Pakistani military installations, including the Nur…