• January 30, 2023

पेट्रोल और डीजल के भाव में हुआ बदलाव, जानिए आपके शहर के ईंधन के लेटेस्ट रेट

पेट्रोल और डीजल के भाव में हुआ बदलाव, जानिए आपके शहर के ईंधन के लेटेस्ट रेट
Share

Petrol Diesel Price on 30 January 2023: सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज सुबह पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दिए हैं. इनके आधार पर देखा जा सकता है कि पेट्रोल और डीजल के दाम कुछ शहरों में बदल गए हैं और बाकी शहरों में कल के ही स्तर पर बने हुए हैं. भले ही कच्चा तेल लगातार ऊंचाई के साथ कारोबार कर रहा है पर इसके असर से भारत में वाहन ईंधन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते नहीं दिख रहे हैं. हालांकि सरकार का कहना है कि तेल कंपनियों को डीजल की बिक्री पर करीब 13 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है.

कच्चा तेल किस भाव पर है?

कच्चे तेल के भाव आज बढ़त के साथ दिखाई दे रहे हैं और इसके भाव 88 डॉलर प्रति बैरल पर दिखाई दे रहे हैं. आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 87.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. ब्रेंट क्रूड 80.37 डॉलर प्रति बैरल के रेट पर है.

देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

एनसीआर के बड़े शहरों में कितने में मिल रहा पेट्रोल-डीजल?

NCR के बड़े शहरों में से नोएडा में पेट्रोल के दाम 97.00 रुपये और डीजल के दाम 89.77 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं. वहीं गाजियाबाद में पेट्रोल 96.26 रुपये और डीजल 89.45 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है.

देश के अन्य बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

बंग्लुरूः पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
हैदराबादः पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ- पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
पटना- पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर
पोर्ट ब्लेयर- पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर

इस तरह अपने शहर के ताजा रेट्स करें पता

आपको बता दें कि देश की प्रमुख सरकारी तेल कंपनियां अपने ग्राहकों को SMS के जरिए पेट्रोल-डीजल के भाव चेक करने की सुविधा देती है. अगर आप बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक हैं तो पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें. इंडियन ऑयल के ग्राहकों को  RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर भेजना होगा. इसके साथ ही एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक पेट्रोल-डीजल के नए प्राइस को चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. इसके बाद आपको मैसेज के जरिए अपने शहर का नया भाव पता चल जाएगा. 

ये भी पढ़ें

Pakistan Petrol Price: पाकिस्तान में महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग, ₹35 लीटर बढ़ी कीमतें



Source


Share

Related post

South Korea Bets Big On Ethanol-Based SAF For Aviation: How This Echoes India’s Biofuel Breakthroughs

South Korea Bets Big On Ethanol-Based SAF For…

Share Last Updated:July 04, 2026, 17:24 IST South Korean refiners and international bioenergy partners aim to bypass impending…
27 जून 2026 को क्या बदली कीमतें? जानें अपने शहर के पेट्रोल- डीजल का रेट

27 जून 2026 को क्या बदली कीमतें? जानें…

Share Petrol- Diesel Price Today: अगर आप अपनी गाड़ी में आज पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं,…
देश के पास 60 दिनों का तेल-गैस रिजर्व भंडार, हरदीप पुरी ने बताया संकट से बचने का ‘मेगा प्लान’

देश के पास 60 दिनों का तेल-गैस रिजर्व…

Share मिडिल ईस्ट में तनाव और संघर्ष की स्थिति लगातार बनी हुई है. बीते लगभग 100 दिनों से…